इराक में अमेरिका दूतावास परिसर पर गिरे 6 बैलेस्टिक मिसाइल, कैम्पस में भीषण आग

इराक में अमेरिकी दूतावास कैंपस की ओर कई रॉकेट दागे गए हैं. राकेट दागे जाने के बाद दूतावास के परिसर में आग लगी हुई है. इस्टर्न यूरोपियन मीडिया NEXTA के मुताबिक, एरबिल पर मिसाइल हमला ईरानी क्षेत्र से हुआ था. इराकी सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने कहा कि इस हमले में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है और इससे इलाके में भारी नुकसान हुआ है. कुछ ईरानी समाचार एजेंसियों ने इस बात की पुष्टि की है कि लंबी दूरी की छह बैलिस्टिक मिसाइलें इराक के एरबिल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर दागी गई थीं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, 6 फतेह-110 मिसाइलों को संभवत तब्रीज ईरान में खासाबाद बेस से एरबिल की दिशा में लॉन्च किया गया था. उधर, अमेरिकी सेना ने हमले पर तुरंत टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि मिसाइलों को किसने दागा. ईरान ने पिछले सप्ताह सीरिया में एक कथित इस्राइली हवाई हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के दो अधिकारियों की मौत के लिए हाल के दिनों में जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Related posts:

error: Content is protected !!