7th Pay Commission: कर्मचारियों के खाते में इस दिन आएंगे 2 लाख रुपए..

नई दिल्ली: 18 महीनों से लटके पैसे का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। डीए एरियर को लेकर सरकार ने पहले कहा था कि फिलहाल इस पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। लेकिन अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले बकाया डीए एरियर मिल सकता है।

 



 

लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इस कैबिनेट की बैठक में डीए एरियर पर फैसला आ सकता है। सरकार ने जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक के एरियर के भुगतान के फैसले को अभी रोक दिया है। सरकार की ओर से जारी किए गए इस बयान से कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। लेकिन दूसरी तरफ होली के अवसर पर सरकार डीए में इजाफा कर कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

2 लाख से ज्यादा मिलेगा एरियर
नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक, लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये के बीच बनता है। वहीं, लेवल-13 (7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये) या लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में DA एरियर का 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

 

दरअसल, लेवल 1 के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये के बीच बनता है। वहीं लेवल 13 के कर्मचारियों का बेसिक पे 1,23,100 रुपये से लेकर 2,15,900 रुपये के बीच में बनता है। वहीं, लेवल 14 के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की बकाया राशि के रूप में 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये उनके खाते में क्रेडिट किए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

गौरतलब है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ दिन पहले बयान जारी कर जानकारी दी थी, ‘कोरोना महामारी की वजह से इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को रोका गया था, जिससे सरकार उस पैसे से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर सके। महामारी के दौरान सरकारी मंत्रियों, सांसदों की सैलरी में भी कटौती की गई थी। इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में किसी भी तरह की कटौती नहीं की गई और न ही डीए में कटौती की गई। पूरे साल और डीए और उनकी सैलरी का भुगतान किया गया।’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!