Aadhaar-Pan Link: कैसे ऑनलाइन आधार से पैन करें लिंक? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस, 31 मार्च है डेडलाइन

नई दिल्ली. केंद्र सरकार की तरफ से आधार से पैन को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। आधार से पैन लिंक की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है। इससे पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) की तरफ से आधार से पैन लिंक की आखिरी तारीख को 30 सितंबर 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दिया गया था। ऐसे में इस बार आधार से पैन लिंक की डेडलाइन बढ़ने की संभावना नहीं है। ऐसे में समय रहते ऑनलाइन मोड से आधार से पैन लिंक कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं इसका बेहद सिंपल तरीका…

 



लिंक ना करने लगेगा जुर्माना 

अगर आप पैन को आधार से लिंक नहीं करते हैं, तो आप आयकर रिटर्न नहीं दाखिल कर सकते हैं। वही अगर 31 मार्च से पहले आधार को पैन से लिंक नहीं करते हैं, तो 10,000 तक का जुर्माना लगेगा। साथ ही पैन कार्ड को हमेशा के लिए रद्द किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

आधार से पैन है लिंक, तो ऐसे लगाए पता 

अगर आपको लगता है कि आपने पहले ही आधार से पैन लिंक कर लिया है, तो आप कंफर्म नहीं हैं, तो आप 567678 या फिर 56161 पर 12 डिजिट का आधार नंबर और 10 डिजिट का अकाउंट नंबर मैसेज करके पता लगा सकते हैं कि आपका आधार पैन से लिंक है या नहीं? अगर आप का आधार पैन से लिंक है, तो मैसेज आएगा कि आधार पहले से पैन से लिंक है।

कैसे ऑनलाइन आधार से पैन करें लिंक 

स्टेप- 1 : अगर आप आधिकारिक वेबसाइट पर पहली बार विजिट कर रहे हैं, तो आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

स्टेप- 2 : इसके बाद आपको पैन डिटेल दर्ज करनी होगी। फिर ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद आपको एक पासवर्ड बनाना होगा। इसके बाद आपको अकाउंट लॉगिन करना होगा।

स्टेप- 3 : अगर आपका पहले से अकाउंट है, तो सिंपल से आपको लॉगिन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप-4 : इसके बाद आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

स्टेप-5 : इनकम टैक्स के बॉटम पेज पर आपको आधार से पैन लिंक का ऑप्शन मौजूद है।

स्टेप 6 : आधार-पैन लिंक ऑप्शन पर क्लिक करने पर एक नया पेज ओपन होगा।

स्टेप 7 : इसके बाद पैन नंबर, आधार नंबर और रजिस्टर्ड नाम दर्ज करना होगा।

स्टेप 8 : फिर आपको लिंक आधार ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 9 : इनकम टैक्स विभाग की तरफ से एक ही नंबर पर दो पैन को लिंक करने की इजाजत नहीं देगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!