अस्‍पताल में पैदा होते ही नवजात बच्‍चों का बन जाएगा आधार कार्ड, जानिए पूरी प्रक्रिया और योजना

नई दिल्ली: ओडिशा सरकार ने 100 प्रतिशत आधार कवरेज सुनिश्चित करने के लिए अस्पतालों में जन्म लेने के तुरंत बाद नवजात शिशुओं का नामांकन करने का फैसला लिया है।

 



 

यह व्‍यवस्‍था इस कारण से शुरू किया जा रहा है कि 0-5 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए आधार नामांकन की संख्‍या कम है। इसे जल्‍द ही लागू किया जाएगा। जिसके बाद उम्‍मीद है कि आधार नामांकन की संख्‍या में इजाफा होगा। इन नवजात बच्‍चों के लिए बाल आधार बनाया जाएगा।

 

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव मनोज मिश्रा ने बताया कि बाल आधार कवरेज को पहले देश भर में शुरू किया गया था, लेकिन ओडिशा अस्पतालों में इस तरह की सुविधा शुरू करने वाला पहला राज्य होगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

अधिकारी के अनुसार जब वे 5 साल के हो जाते हैं और फिर 15 साल के हो जाते हैं, तो उन्हें अपने बायोमेट्रिक्स (उंगलियों, आईरिस और चेहरे की तस्वीर) को अपडेट करने की जरूरत होती है। इसके लिए दोबारा नामांकन या पंजीकरण कराने की आवश्‍यकता नहीं होगी। बता दें कि ओडिशा में अब तक 0-5 साल के आयु वर्ग के 40.36 लाख बच्चों में से लगभग 14.83 लाख बच्चों को नामांकित किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

सरकार के निर्णय के अनुसार नवजात शिशुओं का नामांकन बिना बायोमेट्रिक्स के किया जाएगा। साथ ही बाल आधार में भी वयस्कों के लिए जारी किए गए 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या भी होगी। नवजात शिशुओं की विशिष्ट पहचान संख्या जनसांख्यिकीय जानकारी और चेहरे की तस्वीरों के आधार पर संसोधित की जाएगी, जिसे उनके माता-पिता के आधार कार्ड से भी जोड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!