तब्बू से लेकर करिश्मा कपूर तक इन 8 अभिनेत्रियों संग जुड़ चूका है अजय देवगन का नाम ,देखें लिस्ट

हिंदी फिल्म जगत के बेहद मशहूर और जाने-माने अभिनेता में शामिल एक्टर अजय देवगन आज इंडस्ट्री के कुछ ऐसे अभिनेताओं में शामिल हो चुके हैं, जिनके फिल्मी कैरियर में बॉलीवुड की कई एक से बढ़कर एक बेहद सफल और शानदार फिल्में शामिल हैं| अजय देवगन की बात करें तो, अभिनेता ने अपने फिल्मी कैरियर में बॉलीवुड की कई बेहद खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों के साथ फिल्मों में काम किया है|

 



ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं, जिनके साथ अभिनेता अजय देवगन के लव अफेयर और रिलेशनशिप की खबरें भी सामने आ चुकी है…

तब्बू

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम 80 और 90 के दशक की बेहद पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस तब्बू का है, जिन के बीच किसी लव अफेयर की खबरें तो सामने नहीं आई थी| लेकिन अभिनेत्री ने अपने एक इंटरव्यू में खुद के सिंगल होने का कारण अजय देवगन को बताया था|

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली गई रैली, स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित और राष्ट्र भक्ति का दिया संदेश...

काजल अग्रवाल

बॉलीवुड फिल्म सिंघम में अजय देवगन के साथ नजर आई एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का नाम भी अभिनेता के साथ जुड़ चुका है| लेकिन. इनके रिलेशनशिप की खबरें अधिक वक्त तक चर्चा में नजर नहीं आई|

इलियाना डिक्रूज़

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज और अजय देवगन के रिलेशनशिप की खबरें एक वक्त खूब चर्चाओं में बनी हुई थी| कुछ रिपोर्ट की माने तो ऐसा बताया जाता है कि एक वक्त इलियाना डिक्रूज और अजय देवगन के बीच बढ़ती नज़दीकियां अभिनेता की शादीशुदा जिंदगी पर असर डालने लगी थी|

रकुल प्रीत सिंह

फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ मैं नजर आई अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, और फिल्म के शूटिंग के दौरान ही इन दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी हो गई थी| लेकिन, महज कुछ वक्त बाद ही इस रिलेशनशिप की खबरें ठंडी पड़ गई|

मनीषा

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का नाम अभिनेत्री मनीषा के साथ ही जुड़ चुका है| बताया जाता है कि अजय देवगन और मनीषा फिल्म धनवान की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे, लेकिन उन दिनों अजय देवगन बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की चाहत रखते थे|

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव में 15 अगस्त को मनाया जाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, मां सरस्वती की मूर्ति का भी होगा अनावरण, मुख्य अतिथि होंगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चंद्रकुमार सोनी करेंगे

रवीना टंडन

फिल्म दिलवाले की शूटिंग के दौरान अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री रवीना टंडन के बीच नजदीकियां काफी अधिक बढ़ने लगी थी और इस फिल्म के अलावा अजय देवगन और रवीना टंडन को दिव्य शक्ति और एक ही रास्ता जैसी कई शानदार फिल्मों में एक साथ भी देखा गया था| कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी सामने आया था कि रवीना ने अजय की खातिर सूइसाइड अटेम्प्ट की भी कोशिश की थी|

करिश्मा कपूर

90 के दशक की बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ भी अभिनेता अजय देवगन का नाम जुड़ चुका है| वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो, अजय देवगन और करिश्मा कपूर की जोड़ी लगभग 5 से अधिक फिल्मों में भी नजर आ चुकी है|

कंगना रनौत

फिल्म ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ शूटिंग के दौरान अभिनेता अजय देवगन का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ जुड़ा था| इसी फिल्म के दौरान असल जिंदगी में भी इनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी, लेकिन बाद में अपनी शादीशुदा जिंदगी को ध्यान में रखते हुए अजय देवगन इस रिश्ते से पीछे हट गए|

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव में 15 अगस्त को मनाया जाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, मां सरस्वती की मूर्ति का भी होगा अनावरण, मुख्य अतिथि होंगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चंद्रकुमार सोनी करेंगे
error: Content is protected !!