Asia Cup 2022: टी-20 विश्व कप से पहले एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, यह देश करेगा मेजबानी, तारीखों का एलान

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप 2022 की तारीखों का एलान कर दिया है। श्रीलंका को इस टूर्नामेंट की मेजबानी दी गई है। टी-20 विश्व कप से ठीक पहले होने वाला यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में ही खेला जाएगा। पहला मैच 27 अगस्त को होगा, जबकि फाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप के 15वें संस्करण में भारतीय टीम अपना खिताब बचाने उतरेगी। इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफायर मैच 20 अगस्त से शुरू होंगे। पहले यह टूर्नामेंट सितंबर 2020 में होने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बाद तय हुआ कि जून 2021 में इसका आयोजन होगा, लेकिन दूसरी बार इसे स्थगित करना पड़ा। अब कोरोना के मामले कम होने के बाद हालात सामान्य हो चुके हैं और एजीएम की मीटिंग में सिंतबर के महीने में इसका आयोजन कराने का फैसला किया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

सबसे ज्यादा सात बार चैंपियन बन चुका है भारत
अब तक 14 बार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा चुका है। श्रीलंका ने चार बार इसकी मेजबानी की है। वह 2010 के बाद पहली बार अपने यहां इस टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। भारतीय टीम सबसे ज्यादा सात बार चैंपियन बनी है। वहीं, श्रीलंका पांच बार खिताब जीतने में कामयाब हुआ है। पाकिस्तान दो बार चैंपियन बना है और बांग्लादेश को तीन बार फाइनल में हार मिली है।

एजीएम की मीटिंग में हुए ये अहम फैसले
जीएम की बैठक में तय किया गया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह 2024 तक एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष बने रहेंगे। एजीएम में सभी सदस्यों ने एकमत से जय शाह के कार्यकाल को आगे बढ़ाने का फैसला किया। इसके साथ ही कतर क्रिकेट संघ को काउंसिल में पूर्ण सदस्य का दर्जा दिया जाएगा। कतर क्रिकेट को पहले सिर्फ एसोसिएट टीम का दर्जा हासिल था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

एसीसी में पांच बोर्ड स्थायी सदस्य के रूप में हैं। भारत के अलावा बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और पाकिस्तान स्थायी सदस्य है। इन पांच बोर्ड के अलावा ओमान, भूटान, नेपाल, यूएई, थाईलैंड, चीन, बहरीन, हॉन्गकॉन्ग समेत कई अन्य देशों के बोर्ड एसीसी में शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!