ऑडी की कारें अप्रैल से हो जाएंगी महंगी..जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

नई दिल्ली: जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी एक अप्रैल से भारत में अपने वाहनों की कीमतों में तीन फीसदी तक वृद्धि करेगी।



 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि बढ़ती लागत के कारण कीमतों में वृद्धि की जा रही है और नई कीमतें एक अप्रैल 2022 से प्रभाव में आएंगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

 

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, ‘‘बढ़ती लागत और विदेशी मुद्रा की बदलती दरों के मद्देनजर हमें अपने वाहनों की कीमतों में तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी करना पड़ रही है।’’

error: Content is protected !!