Water Problem : नगर पंचायत नया बाराद्वार के कई वार्डों में अभी से गहराने लगा पेयजल संकट, समस्या दूर नहीं हुई तो गर्मी में विकराल हो सकती है समस्या

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत नया बाराद्वार क्षेत्र के आधे से ज्यादा वार्डों में अभी से ही पेयजल संकट शुरू हो गया है. गर्मी के मौसम की शुरुआत नहीं हुई है और पानी की समस्या गहराने के बाद लोगों को चिंता सताने लगी है कि गर्मी में पानी की यह समस्या, विकराल ना हो जाए.

 



नया बाराद्वार के वार्ड नम्बर 1, 3, 4, 6, 9, 11 और 15 में बोर पम्प धंस जाने से, पम्प कनेक्शन बढ़ जाने और नए पम्प की स्थापना नहीं होने से अभी से पेयजल की समस्या बढ़ गई है. पानी की किल्लत होने से लोग परेशान हो रहे हैं और उन्हें गर्मी में होने वाली परेशानी की चिंता सता रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : भारत - नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के लिए ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का चयन...

नगर पंचायत नया बाराद्वार के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी का कहना है कि नगर में पेयजल की समस्या बढ़ रही है. गर्मी में यह समस्या विकराल हो सकती है. इसे देखते हुए कलेक्टर को पेयजल समस्या से अवगत कराया जाएगा और समस्या के निराकरण का प्रयास किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : भारत - नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के लिए ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का चयन...
error: Content is protected !!