यूपी में सरकार बनने का शुभ मुहूर्त तय, …इस तारीख को सीएम पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, इन्हें मिल सकता है मंत्री पद… RSS प्रमुख का भी UP दौरा… विस्तार से पढ़िए…

UP Politics : उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से चुनाव जीतने के बाद अब बारी है, शपथ ग्रहण समारोह की. लिहाजा योगी आदित्यनाथ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को होगा. कार्यक्रम का समय शाम 4 बजे रहेगा. शपथ ग्रहण समारोह के लिए इकाना स्टेडियम में तैयारियां की जा रही हैं. इस खास मौके के लिए गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है. आपको बता दें कि सभी प्रमुख विपक्षी नेताओं को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया जाएगा, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर 20 मार्च को गोरखपुर पहुंचेंगे.

 



जानकारी के मुताबिक, अपने तीन दिवसीय प्रवास में संघ प्रमुख स्वयंसेवकों की बैठक लेंगे. जबकि मोहन भागवत 22 मार्च की रात या 23 मार्च की सुबह गोरखपुर से प्रस्थान करेंगे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

बीजेपी यूपी में सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन करने की योजना बना रही है. हर जिले में एलईडी स्क्रीन लगाकर शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन का प्रसारण किया जाएगा. माना जा रहा है कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इसका आयोजन किया जाएगा. बीजेपी ने यूपी में सरकार गठन के लिए अमित शाह और रघुवर दास को पर्यवेक्षक बनाया है.

3 डिप्टी CM और चार दर्जन मंत्री की संभावना

योगी 2.0 मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नाम सामने लगे हैं. यूपी में 3 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं. करीब 4 दर्जन मंत्रियों (कैबिनेट, स्वतंत्र दर्जा प्राप्त और राज्यमंत्री) को शपथ दिलाई जा सकती है. इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कद बढ़ेगा और सुरेश खन्ना विधानसभा अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

ये नाम चर्चा में सबसे आगे

 

केशव प्रसाद मौर्य, बेबी रानी मौर्य और ब्रजेश पाठक के डिप्टी सीएम बनने के चर्चा है, जबकि दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, जय प्रताप सिंह, गोपाल टंडन, सिद्धार्थ नाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा, सूर्यप्रताप शाही, बिपिन वर्मा, संदीप सिंह, धर्मपाल लोधी, भूपेंद्र चौधरी, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, रमापति शास्त्री, सतीश महाना के मंत्री बनने की संभावना है.

 

ये ले सकते हैं मंत्रीपद की शपथ

 

इसके अलावा गठबंधन के साथी आशीष पटेल (अपना दल) और संजय निषाद (निषाद पार्टी) के भी मंत्री बनने की संभावना है. इस बार योगी 2.0 मंत्रिमंडल में सभी जातियों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश होगी. मोहसिन रज़ा, तेजपाल नागर, वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, राजेश चौधरी, योगेश धामा, जीएस धर्मेश, अजित पाल त्यागी के भी मंत्री बनने की चर्चा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!