ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की युवती के साथ लिए सात फेरे, डांस करते हुए पहनाया वरमाला

चेन्नई. आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल शादी के बंधन में बंध गए हैं। मैक्सवेल ने 27 मार्च को चेन्नई की विनी रमन के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों ने 27 मार्च को शादी की है। बताया जा रहा है कि मैक्सवेल और विनी 2017 से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात आईपीएल के दौरान हुई थी। हालांकि, दोनों ने कुछ दिन पहले ही शादी की थी, लेकिन इस बार तमिल रीति रिवाज से शादी की है।



अब सोशल मीडिया पर ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्लेन मैक्सवेल अपनी वाइफ विनी रमन को वरमाला पहनाते हुए डांस कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  क्या Jasprit Bumrah हैं इंजर्ड? IPL 2026 से पहले Mumbai Indians की बढ़ी चिंता

विनी रमन तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं, यही कारण है कि शादी तमिल परंपराओं के साथ हुई है। कुछ दिनों पहले तमिल भाषा में दोनों की शादी का विजिटिंग कार्ड भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। विनी रमन के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक वह पेशे से फार्मासिस्ट हैं।

मैक्सवेल को आईपीएल मेगा नीलामी से पहले उनकी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिटेन किया था। मैक्सवेल के अलावा फ्रेंचाइजी ने पूर्व कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी बरकरार था।

इसे भी पढ़े -  NZ W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कीवी टीम का एलान, 22 साल की इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

आईपीएल 2022 के लिए ग्लेन मैक्सवेल को कप्तान बनाए जाने की चर्चाएं थीं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने फाफ डु प्लेसिस को टीम का कप्तान बनाया था। ऐसे में मैक्सवेल इस अफ्रीकी खिलाड़ी की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, 27 मार्च को शादी के चलते मैक्सवेल आईपीएल का पहला मैच नहीं खेल पाए।

error: Content is protected !!