Bad Habits: ये 6 बुरी आदतें बनाती हैं हड्डियों को कमजोर, आज से ही करना छोड़ दें ये काम

Bad Habits: ये वो बुरी आदतें हैं जो आपकी हड्डियों को कमजोर करने का सबसे बड़ा कारण बनती हैं. इन्हें जल्द से जल्द सुधार लेना ही बेहतर है. हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जो दादी-नानी के समय से चले आ रहे हैं और समस्या को आराम देने में सहायक हैं.

 



Bad Habits: जीवन में हमारी छोटी-छोटी गलतियां ही बड़ी परेशानियों का कारण बनती हैं. हमारी सेहत पर भी ऐसी ही चीजें या कहें आदतें सबसे बुरा प्रभाव डालती हैं. आपको भी उठते-बैठते या दौड़-भाग करते हुए पैरों में तो कभी हाथ या कमर में दर्द महसूस होता है तो इसका कारण आपकी हड्डियों का कमजोर (Weak Bones) होना भी हो सकता है. हड्डियों के कमजोर होने के पीछे जब कोई ठोस कारण नहीं होता तो हमारी कुछ बुरी आदतें इसकी वजह होती हैं. अगर आप भी यही गलती कर रहे हैं तो संभल जाइए. आइए हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे और आदतें बता रहे हैं, जो दादी-नानी के समय से चले आ रहे हैं और समस्या को आराम देने में सहायक हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

हड्डियों को कमजोर करने वाली आदतें | Habits That Make Bones Weak 

बहुत ज्यादा नमक वाला खाना खाने से हड्डियों की बोन डेंसिटी कम हो सकती है. नमक में मौजूद सोडियम कैल्शियम को शरीर में कम करता है. इसलिए खाने में नमक केवल स्वादानुसार या हल्का कम ही होना चाहिए.

अगर आप वर्क फ्रॉम होम करते हैं या आपके बच्चे दिन भर घर में रहते हैं तो ये हड्डियों के कमजोर होने का बड़ा कारण है. सूरज से मिलने वाला विटामिन डी (Vitamin D)  हड्डियों की मजबूती (Strong Bones) के लिए बहुत जरूरी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

बहुत ज्यादा आलस करना भी हड्डियों को कमजोर कर सकता है. शरीर की मूवमेंट बहुत जरूरी है और इसी से आपकी हड्डियां भी मजबूत रहती हैं.

स्मोक या धूम्रपान ना सिर्फ आपके फेफड़ों बल्कि हड्डियों (Bones) पर भी प्रभाव डालता है.

खाने में पोषक तत्व शामिल ना करना भी एक बड़ी गलती है. टीनेजर्स खाने में आनाकानी करते हैं जिससे उन्हें भरपूर पोषण नहीं मिल पाता और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं.

पूरी नींद ना लेना और रातभर वेब सीरीज देखते रहना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है. इससे आपको नींद के साथ-साथ हड्डी कमजोर होने की दिक्कत भी हो सकती है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. खबर सीजी न्यूज इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!