बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंपर भर्ती, मैनेजर एवं ऑफिसर पदों के लिए मंगाए गए हैं आवेदन, देखें पूरी डिटेल

नई दिल्लीः Recruitment for Manager and Officer बैंक ऑफ बड़ौदा में इन दिनों मैनेजर एवं ऑफिसर पदों पर इन दिनों बंपर भर्ती निकली है। यहां फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट (एमएसएमई) और कॉर्पोरेट क्रेडिट डिपार्टमेंट में योग्य और अनुभवी एसओ (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) की भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की लास्ट डेट 24 मार्च 2022 निर्धारित है।

 



 

Recruitment for Manager and Officer बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 105 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें मैनेजर (डिजिटल फ्रॉड) के 15, क्रेडिट ऑफीसर (एमएसएमई डिपार्टमेंट) के 40, क्रेडिट एक्सपोर्ट/ इंपोर्ट बिजनेस के 20 एवं फॉरेक्स एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप मैनेजर के 30 पद शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

वहीं योग्यता की बात करें तो उपरोक्त पदों के लिए विभिन्न स्ट्रीम में ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन की शैक्षिक योग्यता मांगी गई है। जिससे संबंधी जानकारी अधिसूचना में देखी जा सकती है। पदों के लिए आयु सीमा की बात करें तो मैनेजर पदों के लिए 24 से 34, क्रेडिट ऑफिसर पदों के लिए 28 से 40, क्रेडिट एक्सपोर्ट /इंपोर्ट बिजनेस के लिए 28 से 40 एवं फॉरेक्स एक्विजिशन रिलेशनशिप मैनेजर पदों के लिए 26 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!