मार्च में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक! RBI ने दी जानकारी, फटाफट चेक कर लें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: Banks Holiday in March 2022 : खाताधारकों के लिए अहम खबर निकलकर सामने आई है। कल से यानी मार्च महीना शुरू हो रहा है। इससे पहले ही आरबीआई ने बैंकों की छुट्टी को लेकर लोगों को अपडेट किया है। लिस्ट जारी करते हुए समय से पहले बैंकिंग संबंधित काम पूरा करने की अपील की है।

 



 

आरबीआई की तरफ से जारी किये गए इस लिस्‍ट के अनुसार, मार्च 2022 में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें कुछ छुट्टियां लगातार पड़ रही है तो कुछ सप्ताह के बीच में। ऐसे में जरूरी है कि साल के आखिरी वित्तीय महीने में बैंकिंग से संबंधित कुछ जरूरी काम है तो जरूरी समय रहते निपटा लें।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

इन तारीखों में रहेगी छुट्टी

1 मार्च – महाशिवरात्रि – अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना और शिलांग को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
3 मार्च – लोसार – गंगटोक में बैंक बंद
4 मार्च – चपचार कुट – आइजोल में बैंक बंद
6 मार्च – रविवार – साप्ताहिक अवकाश
12 मार्च – शनिवार – महीने का दूसरा शनिवार
13 मार्च – रविवार – साप्ताहिक अवकाश
17 मार्च – होलिका दहन – देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद
18 मार्च – होली/धुलेटी/डोल जात्रा – बेंगलुरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
19 मार्च – होली/याओसांग – भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद
20 मार्च – रविवार – साप्ताहिक अवकाश
22 मार्च – बिहार दिवस – पटना में बैंक बंद
26 मार्च – शनिवार – महीने का चौथा शनिवार
27 मार्च – रविवार – साप्ताहिक अवकाश

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!