इस वजह से आशा पारेख की कभी नहीं हो पाई शादी, 79 साल की एक्ट्रेस ने अब बताई ये बात

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख अब फिल्मों से दूर हैं। वह बीते जमाने की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। आशा पारेख ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। आशा पारेख आज 79 साल की हैं और उन्होंने कभी शादी नहीं की। अपनी शादी को लेकर अब उन्होंने बड़ी बात कही है।

आशा पारेख ने हाल ही में एक फैशन मैजगीन के लिए कवर फोटोशूट करवाया। साथ ही अपना इंटरव्यू भी दिया है। इस दौरान उन्होंने शादी न करने और बच्चे न होने को लेकर बड़ी बात कही है। आशा पारेख ने कहा कि उन्हें आज तक इस बात का कोई अफसोस नहीं है कि उन्होंने शादी नहीं की और उनके बच्चे नहीं है। हर्पन बाजार इंडिया से बात करते हुए आशा पारेख ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरी शादी होना तय नहीं था। ईमानदारी से कहूं तो मुझे शादी करना और मां बनना अच्छा लगता, लेकिन ऐसा होना नहीं था। हालांकि, मुझे बिल्कुल इसका बिल्कुल भी अफसोस नहीं है।’

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

इसके अलावा दिग्गज गायिका ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं। आपको बता दें कि आशा पारेख ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1952 में बाल कलाकार के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने घराना, जिद्दी, उपकार, आया सावन झूमके, कटी पतंग, मेरा गांव मेरा देश, कालिया और घर की इज्जत सही कई फिल्मों में काम किया है।

आशा पारेख 60 और 70 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्री रही हैं। बीते दिनों वह अपनी पुरानी दोस्त वहीदा रहमान और हेलेन के साथ छुट्टियां एन्जॉय करने की वजह से चर्चा में थीं। यह तीनों अभिनेत्रियों रियल लाइफ में काफी अच्छी दोस्त हैं। और अक्सर एक-दूसरे के साथ वक्त गुजारती हैं। बीते दिनों यह तीनों अदाकाराओं की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं, जिनमें यह अपना वेकेशन एंजॉय करती नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों को फिल्म निर्माता तनुज गर्ग ने सोशल मीडिया में शेयर किया था।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

तनुज ने इंस्टाग्राम पर साझा की गयी तस्वीरों के साथ बताया था कि तीनों अभिनेत्रियां अंडमान में अपनी छुट्टियां मना रही थी। तनुज ने पोस्ट में लिखा था, ‘पहली तस्वीर 10 मई की है। अगर दिल चाहता है तीन बुजुर्ग किरदारों के साथ रीमेक की जाए, तो यह तीन लीजेंड्स सही रहेंगी- वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलेन। अपने सेवानिवृत्ति के सालों को अंडमान में छुट्टियां मनाकर एंजॉय कर रही हैं। मस्ती से भरी। अपने चेहरों पर एक बड़ी से मुस्कान लिये। आखिरकार, जब हम बूढ़े हो जाते हैं तो हमारे साथ सिर्फ आपकी नौजवानी, यादें , प्यार और कुछ अच्छे दोस्त बाकी रह जाते हैं’।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!