Bihar Board 12th Result 2022: रिक्शा चालक के बेटे ने किया टॉप, जानिए संघर्ष की कहानी

पटनाः BSEB बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा के परिणाण घोषित हो चुके हैं. बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2022 के नतीजे बुधवार, 16 मार्च को जारी किया गया. परीक्षा के परिणामों ने किसी को खुशी से भर दिया तो कई छात्रों को मायूसी भी हाथ लगी. इस क्रम में छात्र संगम राज के परिवार को जो खुशी मिली है उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल होगा. क्योंकि बिहार के संगम राज ने ऑर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया है. गौर करने वाली बात यह है कि सभी सुख-सुविधाओं से दूर रहकर संगम राज ने ये कीर्तिमान स्थापित किया है. आइये आपको बताते हैं मेहनती और बिहार में टॉप करने वाले छात्रा संगम राज के बारे में.

 



रिक्शा चलाते हैं संगम के पिता

संगम राज एक बेहद ही साधारण परिवार से वास्ता रखते हैं. उनके पिता ई-रिक्शा चलाकर घर का खर्च चलाते हैं. संगम राज शहर के वार्ड-7 कैथवलिया के रहने वाले हैं. उनके पिता जनार्दन साह और उनकी मां सीमा देवी किराए के मकान में रहते हैं.

बाढ़ में बर्बाद हो गया था घर

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

शहर आने से पहले संगम अपने परिवार के साथ सदर प्रखंड के काठघरवा में रहते थे. बिहार में आई भीषण बाढ़ की तबाही में उनका घर बर्बाद हो गया. जिसके बाद वो अपने परिवार के साथ शहर में आकर बस गए. संगर के पिता शहर में ई-रिक्शा चलाते हैं. उनके तीन बेटे हैं जिसमे संगम दूसरे नम्बर पर है.

IAS बनना चाहता है संगम

रिजल्ट देखने के बाद संगम ने बताया कि आज उसकी खुशी का ठिकाना नहीं है. संगम ने कहा कि वो आज बहुत खुश है.. इतनी खुशी उसके परिवार में आजतक नहीं आई थी, उसे गर्व महसूस हो रहा है. संगम ने कहा कि आगे भी वो मेहनत जारी रखेंगे और उनका सपना यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस बनने का है.

मां चाहती है बेटा IPS बने

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

वहीं, संगम के पिता जनार्दन साह बेटे के टॉपर बनने की जानकारी मिलते ही खुशी से रो पड़े. उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने टॉप किया है और वे बहुत खुश हैं. संगम की मां सीमा देवी ने कहा कि उनका सपना है कि उनका बेटा आईपीएस बने और देश की सेवा कर, देश का नाम रौशन करे.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!