प्रेमी अपनी प्रेमिका के पीठ के पीछे 4 दूसरी औरतों से भी चला रहा था चक्कर.. पता चला तो सभी ने मिलकर की ऐसी हालत

इंग्लैंड: हाल ही में इंग्लैंड की रहने वाली एक महिला को भी अचानक धक्का लगा जब उसे पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड उसकी पीठ पीछे 1-2 महिलाओं से नहीं, 4 महिलाओं से चक्कर चला रहा है।

 



 

लंदन की रहने वाली 27 साल की माइकेला (बदला हुआ नाम) ने द सन वेबसाइट से अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में चौंकाने वाली बात बताई। माइकेला एक क्लायंट रिलेशनशिप एडवाइजर हैं। कुछ साल पहले वो 6 महीने से एक शख्स को डेट कर रही थीं। अचानक उन्हें लगने लगा कि उनका बॉयफ्रेंड उन्हें धोखा दे रहा है। माइकेला ने बताया कि उसका जिस-जिस महिला से अफेयर था, वो सब माइकेला से भी किसी ना किसी तरह जुड़ी हुई थीं।

 

महिला ने कहा कि उसका बॉयफ्रेंड इन चीजों को ज्यादा छुपाता नहीं था, शायद उसे ये एहसास दिलाना था कि वो बहुत बहादुरी का काम कर रहा है। माइकेला ने एक महिला को सोशल मीडिया पर फॉलो किया और उसने भी उसे फॉलो कर लिया। इसके बाद दूसरी महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ एक फोटो डाली जिसमें पीछे माइकेला का बॉयफ्रेंड साफ दिख रहा था। वो समझ गई कि शख्स धोखा दे रहा है। धीरे-धीरे कर माइकेला को पता चल गया कि वो चारों महिलाएं कौन हैं। वो उन सबसे सोशल मीडिया के जरिए जुड़ गई।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Arrest : केलो विहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार...

पांचों औरतों ने मिलकर सिखाया सबक
उनमें से एक लड़की डॉक्टर थी जिसने माइकेला के होंठों पर फिलर सर्जरी की थी। दूसरी महिला उसकी एक कजिन की दोस्त थी और तीसरी एक पार्टी में माइकेला से मिल चुकी थी। उन चारों लोगों से संपर्क साधने के बाद माइकेला उनसे मिली और फिर उन्हें सच बता दिया। एक महिला ने कहा कि उसे भी इस बात का शक था। पांचों ने निर्णय लिया कि वो मिलकर शख्स से बदला लेंगी। इसके बाद पांचों उससे मिलने साथ में पहुंच गईं और उन्हें देखते ही शख्स इस कदर डर गया कि वो सफाई देने लगा मगर महिलाओं ने उसी वक्त उससे रिश्ता खत्म कर लिया और एक साथ उसे छोड़ दिया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना बाल दिवस, देशभक्ति और एकता का दिया संदेश

माइकेला का कहना है कि उसे ब्रेकअप का जरा भी दुख नहीं है क्योंकि उस ब्रेक से उसे 4 नई दोस्त मिलीं जो उसी दौर से गुजरीं जिससे वो गुजरी है। अब पांचों महिलाएं अच्छी दोस्त बन चुकी हैं। वो एक दूसरे का हर परिस्थिति में साथ देती हैं और इस घटना के बाद किसी ने भी उस शख्स के कभी संपर्क नहीं रखा, हालांकि, वो जुड़ने की अक्सर कोशिश करता रहा।

 

महिला ने कहा कि उसका बॉयफ्रेंड इन चीजों को ज्यादा छुपाता नहीं था, शायद उसे ये एहसास दिलाना था कि वो बहुत बहादुरी का काम कर रहा है। माइकेला ने एक महिला को सोशल मीडिया पर फॉलो किया और उसने भी उसे फॉलो कर लिया। इसके बाद दूसरी महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ एक फोटो डाली जिसमें पीछे माइकेला का बॉयफ्रेंड साफ दिख रहा था। वो समझ गई कि शख्स धोखा दे रहा है। धीरे-धीरे कर माइकेला को पता चल गया कि वो चारों महिलाएं कौन हैं। वो उन सबसे सोशल मीडिया के जरिए जुड़ गई।

इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 ASI सहित 26 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया ट्रांसफर लिस्ट...देखिए

Related posts:

error: Content is protected !!