Britannia ज्‍यादा से ज्‍यादा महिलाओं की करेगी भर्ती, जानिए क्‍या है 2024 का प्‍लान

नई दिल्‍ली. एफएमसीजी प्रमुख ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Britannia industries) ने कहा है कि उसका लक्ष्य अपने कारखाने के कर्मचारियों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाकर 2024 तक 50 प्रतिशत का विविधता अनुपात हासिल करना है। बीआईएल के मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) अमित दोशी ने कहा कि वर्तमान में कंपनी के कारखाने के कर्मचारियों में 38 प्रतिशत महिलाएं हैं।

 



गुवाहाटी कारखाने में वर्कफोर्स में महिलाओं का अनुपात 60 प्रतिशत

हमारा लक्ष्य अपने कारखानों में मौजूदा राष्ट्रीय औसत 38 प्रतिशत से 2024 तक 50 प्रतिशत का विविधता अनुपात हासिल करना है। ब्रिटानिया के गुवाहाटी कारखाने में वर्कफोर्स में महिलाओं का अनुपात 60 प्रतिशत है और इसे बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

पुरुषों के वर्चस्व वाले क्षेत्रों में एक वुमेन वर्कफोर्स होने पर गर्व

हमें इंजीनियरिंग, टेपिंग और ग्राइंडिंग के साथ-साथ पैकिंग, हाउसकीपिंग, पेंट्री, लैब टेस्टिंग, कैंटीन और सुरक्षा जैसे पुरुषों के वर्चस्व वाले क्षेत्रों में एक महिला कार्यबल होने पर गर्व है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कंपनी ने पहले ही महिला उद्यमियों के बीच स्टार्ट-अप चुनौती शुरू कर दी है।

कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए गूगल के साथ भी करार

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

अब तक कंपनी ने ई-कॉमर्स, डिजिटल सेवाओं, मोबाइल वैन और बाल शिक्षा के माध्यम से नेत्र विज्ञान देखभाल जैसे क्षेत्रों में स्टार्ट-अप के लिए प्रत्येक 30 महिला उद्यमियों को 10 लाख रुपये की पूंजी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने देश भर में महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए गूगल के साथ भी करार किया है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!