CBSE 12वीं बोर्ड टर्म-1 का रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

नई दिल्ली: CBSE 12th term-1 Results केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं के लिए टर्म-1 की परीक्षा की मूल्यांकन रिपोर्ट स्कूलों को भेज दी है।



 

CBSE 12th term-1 Results पिछले साल सीबीएसई ने घोषणा की थी कि 2022 के लिए बोर्ड परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। प्रमुख विषयों के लिए टर्म-1 परीक्षा पिछले साल 30 नवंबर से 11 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

 

अधिकारी ने कहा, ‘‘सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के लिए टर्म-1 परीक्षा के प्रदर्शन के बारे में स्कूलों को सूचित कर दिया है। केवल थ्योरी में प्राप्त अंकों के बारे में बताया गया है क्योंकि आंतरिक मूल्यांकन या व्यावहारिक स्कोर पहले से ही स्कूलों के पास उपलब्ध हैं।’’

 

बोर्ड ने शुक्रवार को टर्म-2 परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा की। परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी। बोर्ड ने 12 मार्च को स्कूलों को कक्षा 10वीं के टर्म-1 के परिणाम की सूचना दी थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

error: Content is protected !!