IAS Salary: क्या आपको पता है कितनी होती है IAS अफसर की सैलरी? घर-गाड़ी समेत मिलती हैं ये सुविधाएं

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है और इसे क्लियर करने के बाद ही कोई भी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) अफसर बन सकता है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक आईएएस अफसर की सैलरी कितनी होती है और उन्हें अन्य क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं.

 



संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद हर साल देशभर के लाखों छात्र इसमें शामिल होते हैं और बहुत कम ही इसे क्लियर कर पाते हैं. इनमें से भी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) अफसर बनने वालों की संख्या काफी कम होती है, जो एक प्रतिष्ठित पद है. अक्सर लोग यह जानना चाहते हैं कि एक आईएएस अफसर की सैलरी कितनी होती है और उन्हें अन्य क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

रिपोर्ट के अनुसार, UPSC क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को IAS यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा के माध्यम से देश के नौकरशाही ढांचे में काम करने का मौका मिलता है. IAS अधिकारी विभिन्न मंत्रालयों और प्रशासन के विभागों में नियुक्त किए जाते हैं. कैबिनेट सचिव एक IAS अधिकारी के लिए सबसे वरिष्ठ पद होता है.

कितनी मिलती है IAS अफसर को सैलरी
एक आईएएस अफसर (IAS Officer) को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार मूल वेतन 56100 रुपये मिलता है. इसके अलावा आईएएस अधिकारियों को यात्रा भत्ता और महंगाई भत्ता समेत कई अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक आईएएस अधिकारी को प्रति माह कुल 1 लाख रुपये से ज्यादा सैलरी मिलती है. वहीं अगर कोई अधिकारी कैबिनेट सचिव के पद पर पहुंच जाता है तो उसको करीब 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है. कैबिनेट सचिव के पद पर तैनात अधिकारी को सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

सैलरी के अलावा IAS अफसर को मिलती हैं ये सुविधाएं
आईएएस अधिकारियों के लिए अलग-अलग पे-बैंड हैं, जिनमें जूनियर स्केल, सीनियर स्केल, सुपर टाइम स्केल शामिल हैं. एक आईएएस अधिकारी (IAS Officer) को बेसिक सैलरी और ग्रेड पे के अलावा डियरनेस अलाउंस (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), मेडिकल अलाउंस और कन्वेंस अलाउंस भी मिलता है. पे-बैंड के आधार पर ही आईएएस अधिकारियों को घर, रसोइया (Cook) और अन्य स्टाफ समेत कई सुविधाएं दी जाती हैं. आईएएस अधिकारी को पोस्टिंग के दौरान कहीं जाना पड़ा तो वहीं भी सरकारी घर दिया जाता है. इसके अलावा कहीं आने-जाने के लिए गाड़ी और ड्राइवर भी मिलता है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!