छत्तीसगढ़: निकायों के जनप्रतिनिधियों का मानदेय हुआ दोगुना.. महापौर, अध्यक्ष, पार्षद निधि की राशि में भी हुई बढ़ोत्तरी, सीएम भूपेश ने किया ऐलान

रायपुरः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास हेतु प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के लिए 5 करोड़ रुपए, नगर पंचायतों के लिए 3 करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किए जाने की घोषण की है। इसी प्रकार राज्य के 14 नगर निगमों में विकास कार्य के लिए 140 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराए जाने की घोषणा भी की है। इस तरह से स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए कुल 579 करोड़ रु की राशि स्वीकृत करने की घोषणा मुख्यमंत्री के द्वारा की गयी है।



इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Rescue : महानदी में शबरी सेतू से युवती कूदी, स्थानीय युवक और नाविकों ने बचाया... Video

 

इसके साथ ही स्थानीय स्वशासन को सशक्त करने की अवधारणा को पूरा करने के लिए सभी नगरीय निकायों के सभी पदाधिकारियों की वर्तमान वित्तीय शक्तियों को भी दोगुना करने की घोषणा मुख्यमत्री बघेल के द्वारा की गयी है। मुख्यमंत्री बघेल ने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को बेहतर विकास कार्य करने की मंशानुरूप बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश के सभी महापौर, सभापति, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के मानदेय को भी दोगुना करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा है कि प्रदेश के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की मेहनत और परिश्रम का ही नतीजा है कि छत्तीसगढ़ ने लगातार तीन बार देश के स्वच्छ्तम् प्रदेश का खिताब हासिल किया है।

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Maha Aarti : महानदी के तट में नगर पंचायत द्वारा शुरू की गई 'शिवरीनारायण महाआरती' सतत जारी, अब से हर दिन नगर का एक परिवार 'शिवरीनारायण महाआरती' में होगा शामिल, महाआरती में शामिल होकर पुण्य लाभ लेंगे, महाआरती में हर दिन जुटते हैं श्रद्धालु...

error: Content is protected !!