Sheorinarayan Rescue : महानदी में शबरी सेतू से युवती कूदी, स्थानीय युवक और नाविकों ने बचाया… Video

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण की महानदी में शबरी सेतू से युवती कूद गई. युवती की स्कूटी, ब्रिज में मिली है. युवती के महानदी में कूदने के बाद मौके पर भीड़ जुट गई. फिर युवती को बचाने एक स्थानीय युवक कूद गया, तब तक महानदी में चल रही नाव के नाविक भी पहुंच गए और युवती को बचा लिया गया.

 



Janjgir Rescue : शबरी सेतू में स्कूटी छोड़कर महानदी में कूदी युवती, स्थानीय युवक और नाविकों ने बचाया, शिवरीनारायण का मामला, बिलासपुर की है युवती… Video

वक्त रहते युवती को मदद मिल गई, नहीं तो अनहोनी हो जाती. महानदी में कूदने वाली युवती, बिलासपुर की बताई जा रही है और पुलिस ने उसके परिजन को बुलाकर युवती को सौंप दिया है. आपको बता दें, कुछ माह पहले भी एक युवक महानदी में कूद गया था.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!