छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता निर्देशक क्षमानिधि मिश्रा का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

रायपुर: Kshama Nidhi Mishra Passes Away छत्तीसगढ़ फिल्मों के शहूर प्रोड्यूसर, निर्देशक एवं अभिनेता क्षमानिधि मिश्रा का शनिवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कलाकार क्षमानिधि लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद आज उनका निधन हो गया।

 



बता दें कि छालीवुड के कलाकारों ने बताया कि क्षमानिधि मिश्रा अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में फ़िल्म “मोर छंइहा भुइंया” से की थी। इस फिल्म में भी उन्होंने भूमिका निभाई थी, जिसके बाद से वे छालीवुड में लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंचते चले गए।

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

छालीवुड से बाहर निकलकर उन्होंने बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का जौहर दिखाया था। क्षमानिधि ने बॉलीवुड के स्टार एक्टर में शुमार आमिर खान के साथ भी अभिनय किया। उन्होंने आमिर के साथ फ़िल्म “गजनी” में एक जौहरी का किरदार निभाया था।

उन्होंने रायपुर दूरदर्शन के लिए भी कई टेली फ़िल्में भी बनाई है। अभिनय के अलावा क्षमानिधि गाने के लिए भी मशहूर थे। उन्होंने ‘भांवर’, ‘मोर दुलरवा’, ‘लेड़गा नंबर वन’ एवं ‘आटो वाले भाटो’ जैसी छत्तीसगढ़ी फ़िल्मों का निर्देशन भी किया था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!