अगले सप्ताह आ सकता है चक्रवाती तूफान ‘असनी’, कई जगहों पर हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्लीः Heavy rain in many states of India अगले हफ्ते बंगाल की खाड़ी में चक्रवात आ सकता है। दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर (Indian Ocean) के ऊपर बने कम दबाव का क्षेत्र तेज चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। केंद्रीय गृह सचिव ने आज बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात के मद्देनजर अंडमान और निकोबार के केंद्रीय मंत्रालयों/एजेंसियों और प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की।

 



 

Heavy rain in many states of India मौसम विभाग की मानें तो यह चक्रवात बाद में बांग्लादेश और उससे सटे उत्तरी म्यांमार की ओर बढ़ेगा। IMD के मुताबिक मौजूदा निम्न दबाव का क्षेत्र (LPA) मंगलवार को बना था और इसके शनिवार तक पूर्व-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके पश्चात यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ जाएगा। मौसम विभाग ने कहा है कि निम्न दबाब का जो क्षेत्र बना है, उसके 21 मार्च को चक्रवातीय तूफान में बदलने की प्रबल आशंका है, जो 22 मार्च को उत्तर और उत्तर पूर्व की दिशाओं की ओर बढ़ेगा। अगर यह चक्रवात तूफान का रूप ले लेता है तो इसका नाम असनी (Asani) होगा। नियमों के मुताबिक इस चक्रवाती तूफान को असनी नाम श्रीलंका ने दिया है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

 

मौसम विभाग की मानें तो 19 मार्च को, दक्षिण अंडमान सागर में हल्की से मध्यम वर्षा / गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

 

मौसम कार्यालय ने बुधवार को मछुआरों को सलाह दी थी कि वे बुधवार को दक्षिण बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के मध्य भागों में और गुरुवार व शुक्रवार को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर क्षेत्र में न जाएं। इसने मछुआरों को सलाह दी है कि वे शनिवार और मंगलवार के बीच अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बाहर न जाएं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!