रानी मुख़र्जी संग इस वजह से आज तक किसी फिल्म में काम नहीं किये है अक्षय कुमार ,जाने क्या है इसके पीछे की वजह

अपने लाखों चाहने वालों के बीच खिलाड़ी भईया के नाम से अपनी पहचान रखने वाले बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद शानदार और बेहतरीन अभिनेताओं में शामिल एक्टर अक्षय कुमार आज इंडस्ट्री के सफलतम अभिनेताओं में शामिल हो चुके हैं| बात करें अगर अक्षय कुमार के बॉलीवुड कैरियर की, तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि अक्षय कुमार ने अपने बॉलीवुड कैरियर में कई एक से बढ़कर एक शानदार और बेहतरीन फिल्में की हैं और उन्हीं के दम पर आज अक्षय कुमार ने गजब के दौलत और शोहरत भी हासिल की है।

 



अपने फिल्मी कैरियर के दौरान अक्षय कुमार ने बॉलीवुड की कई बेहद सफल और मशहूर अभिनेत्रियों के साथ फिल्मों में काम किया है, और अन्य कई सारी ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जिनके साथ अक्षय कुमार की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है| लेकिन अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको एक ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्री से मिलाने जा रहे हैं, जो उसी दौर की एक मशहूर अभिनेत्री रही है, लेकिन उन्हें अक्षय कुमार के साथ फिल्मों में नहीं देखा गया है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि, 90 के दशक की बेहद पॉपुलर और बेहतरीन अभिनेत्रियों में शामिल रानी मुखर्जी हैं, जिनके साथ अक्षय कुमार को किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम इसी विषय पर बात करने जा रहे हैं और आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर इसके पीछे क्या वजह रही है…यह बात तो हम सभी को पता है कि अक्षय कुमार बॉलीवुड के कुछ ऐसे अभिनेताओं में शामिल है, जिन्होंने खुद के दम पर फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाई है।

ऐसे में कैरियर के शुरुआती दिनों में जब अक्षय कुमार को किसी भी फिल्म में लीड एक्टर के रूप में कास्ट किया जाता था, तो ऐसे में अक्षय कुमार का नाम सुनने के बाद रानी कपूर पहले ही उन फिल्मों मैं नजर आने से इंकार कर देती थी|ऐसा इसलिए क्योंकि उन दिनों अक्षय कुमार अपने कैरियर की शुरुआत कर रहे थे, और इसी वजह से रानी मुखर्जी उनके साथ फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थी।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

आपको इस बात की शायद ही जानकारी होगी, लेकिन साल 1996 में रिलीज हुई अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी के लिए फिल्म के मेकर्स न सबसे पहले एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को ही अप्रोच किया था, लेकिन, उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म में काम करने के इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया, जिसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म में एक्ट्रेस रवीना टंडन को शामिल किया।

यही फिल्म नहीं बल्कि रानी मुखर्जी ने संघर्ष और आवारा पागल दीवाना जैसी फिल्मों के ऑफर को भी सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया था, क्योंकि उनमें अभिनेता अक्षय कुमार को लीड रोल में लिया गया था।

हालांकि, आज अक्षय कुमार ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर इस कहानी को पूरी तरह से पलट दिया है क्योंकि एक जमाने में जहां रानी मुखर्जी अक्षय कुमार के साथ काम करना पसंद नहीं करती थी, वही आज अक्षय कुमार रानी मुखर्जी के साथ फिल्मों में नजर नहीं आना चाहते हैं|

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!