53 की उम्र में भी प्रभास की रील लाइफ मां हैं बेहद खूबसूरत. पढ़िए

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हुए है जिन्हें अपनी पहली ही फिल्म से बड़ी पहचान मिल गई थी। उनकी पहली ही फिल्म हिट रही थी और वे हिंदी सिनेमा में काफी लोकप्रिय हो गए थे। अभिनेत्री भाग्यश्री का नाम भी ऐसे ही कलाकारों में लिया जाता है। भाग्यश्री हिंदी सिनेमा की चर्चित अदाकारा हैं। बता दें कि भाग्यश्री ने साल 1989 में हिंदी सिनेमा में अपने कदम रखे थे। इस दौरान उनकी पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में बतौर मुख़्य अभिनेता भाग्यश्री के साथ सलमान खान ने भी अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। भाग्यश्री की यह फिल्म हिट रही थी और दर्शकों को ख़ूब पसंद आई थी।

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

पहली ही फिल्म हिट देने के बाद भाग्यश्री के ख़ूब चर्चे होने लगे थे लेकिन इसी बीच उन्होंने छोटी उम्र में ही शादी कर ली थी और वे फ़िल्मी दुनिया से दूर हो गई थी। हालांकि फ़िल्मी दुनिया से भाग्यश्री जुड़ी रही। वे अब भी फिल्मों में काम कर रही हैं। फिलहाल वे ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ से लोकप्रिय हुए जाने-माने अभिनेता प्रभास के साथ काम कर रही हैं।

बता दें कि प्रभास की आने वाली फिल्म ‘राधेश्याम’ का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में भाग्यश्री प्रभास की मां के रोल में देखने को मिलेंगी। हालांकि भाग्यश्री 53 साल की उम्र में भी बेहद फिर और ख़ूबसूरत है। भाग्यश्री अपनी ख़ूबसूरती और फिटनेस से अब भी फैंस के दिल चुरा लेती हैं. 23 फरवरी 1969 को महाराष्ट्र के सांगली में जन्मीं भाग्यश्री बुढ़ापे की दहलीज पर खड़ी है लेकिन फिर भी उम्र के छठवे दशक में भी उन्होंने खुद को जवान बनाए रखा है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

आपको बता दें फिलहाल भाग्यश्री छोटे पर्दे पर भी नज़र आ रही हैं. वे हाल ही में शुरू हुए शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में अपने पति के साथ शामिल हुई है। उनकी अगामी फिल्म ‘राधेश्याम’ है जबकि इससे पहले अभिनेत्री को फिल्म ‘मिथ्या’ में देखा गया था।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!