SBI कस्टमर्स को आ रहे हैं फ्रॉड कॉल्स, भूलकर भी न करें यह काम, वरना खाली हो जाएगा आपका एकाउंट…

SBI Customers Alert : प्रिय ग्राहक, आपका एसबीआई बैंक अकाउंट केवाईसी के लिए निलंबित कर दिया गया है। कृपया इस लिंक पर क्लिक करके अपना केवाईसी 10 मिनट पर पूरा करें। अगर आपके पास यह एसएमएस किसी नंबर से प्राप्त हुआ है। यह एक केवाईसी फ्रॉड है, जिसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( एसबीआई ) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से ग्राहकों को केवाईसी धोखाधड़ी के बारे में जागरुक किया है।

 



एसबीआई ने ट्वीट कर लिखा कि #YehWrongNumberHai केवाईसी फ्रॉड का एक उदाहरण है। इस तरह के एसएमएस से धोखाधड़ी हो सकती है। आप अपनी सेविंग खो सकते हैं। एम्बेडेड लिंक्स पर क्लिक न करें। एसएमएस प्राप्त करने पर एसबीआई के सही शॉर्ट कोड की जांच करें। सतर्क रहें और एसबीआई के साथ बने रहें।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

स्टेट बैंक ने कहा कि बैंक कभी भी एम्बेडेड लिंक पर क्लिक करके केवाईसी अपडेट/पूरा करने के लिए नहीं कहता है। इससे पहले 26 फरवरी को एक अन्य ट्वीट में एसबीआई ने ओटीपी शेयर करने पर चेतावनी दी थी। कहा था कि उन धोखेबाजों को बताएं जो आपसे आपका ओटीपी मांगते हैं, ये गलत नंबर है।एसबीआई ने उन ग्राहकों में से एक को जवाब भी दिया। जिन्होंने धोखाधड़ी के मैसेज के बारे में ट्वीट किया। कहा है कि हम आपकी सतर्कता की सराहना करते हैं। हमें सूचित करने के लिए धन्यवाद।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

स्टेट बैंक ने अपने सभी ग्राहकों को सलाह देते हुए कहा कि वे ईमेल, एसएमएस, कॉल, एम्बेडेड लिंक का जवाब न दें, जिसमें उनसे उपयोगकर्ता आईडी, पासवर्ड, डेबिट कार्ड नंबर, पिन, सीवीवी, ओटीपी आदि जैसे व्यक्तिगत या बैंकिंग विवरण साझा करने के लिए कहा गया हो। बैंक कभी भी ये जानकारी नहीं मांगता है। ऐसा कोई विषय आता है तो फोन, मेल पर डिटेल नहीं दे और बैंक जाकर कन्फर्म करें.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!