देशभर में हो रही है गोधन न्याय योजना की चर्चा, पीएम मोदी भी कर रहे हैं गोबर खरीदी करने की बात: सीएम भूपेश बघेल

रायपुर: Godhan Nyay Yojana छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। आज सीएम भूपेश बघेल ने सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के लिए समय बढ़ाने की मांग की गई। वहीं दूसरी ओर बजट सत्र के शुरुआत के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जोरों पर है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा और मोदी सरकार पर करारा प्रहार किया है।



 

Godhan Nyay Yojana सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में हमेशा महिलाओं का सम्मान हुआ है। छत्तीसगढ़ की महिलाएं कई क्षेत्रों में नाम कमाया है। भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए काम नहीं किया, भाजपा सरकार ने केवल दिखावे का काम किया है। जबकि हम महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Suicide : मुक्तिधाम के पास पेड़ में युवक ने लगाई फांसी, मौके से मंगलसूत्र और सिंदूर का मिला डिब्बा...

 

उन्होंने आगे कहा कि आज महिलाएं आर्थिक रूप से आगे बढ़ रही है। गोधन न्याय योजना की चर्चा देश में है। झारखंड गोधन न्याय योजना लागू कर दी है। आज PM कह रहे हैं गोबर खरीदी होगी, गोधन योजना से महिलाएं समृद्ध हो रही है। हमनें महिला स्वसहायता समूह का कर्जा माफ किया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मोबाइल की लूट कर मारपीट के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

error: Content is protected !!