JanjgirChampa Arrest : मोबाइल की लूट कर मारपीट के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने मोबाइल की लूट कर मारपीट के मामले में फरार चल रहे 2 आरोपी रवि निर्मलकर उर्फ बिल्लू, श्यामजी सिन्हा उर्फ बूटी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की 331(5), 305 (A), 3 (5) के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार दोनों आरोपी अकलतरा के रहने वाले हैं. पूर्व में 1 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले में फरार 1 अन्य आरोपी की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : दो भाईयों ने तीसरे भाई को खाट में बांधकर पीटा, भाजपा नेता है पीड़ित, नवागढ़ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया...

पुलिस के मुताबिक, राहौद निवासी सुदीप कुमार ने बताया कि 19 मार्च की सुबह वह अपने घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुसा था, उसी समय 4 युवक घर अंदर घुसकर दो मोबाइल की लूट कर ली थी, उन्हें रोकने की कोशिश की तो चारों ने मिलकर उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर भाग रहे थे. उसी समय मोहल्ले के एक व्यक्ति ने भाग रहे आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन को पकड़ा था, जिसे पुलिस को सौंप दिया था. फरार 3 आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Good News : छत्तीसगढ़ी में श्रीमदभागवत गीता का हुआ प्रकाशन, चाम्पा के व्यवसायी ने किया कमाल, 25 बरस की तपस्या का फल मिला, लोगों ने कहा, 'छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात'

इस दौरान शिवरीनारायण पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे 2 आरोपी रवि निर्मलकर उर्फ बिल्लू और श्यामजी सिन्हा उर्फ बूटी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. फरार 1 अन्य आरोपी की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है.

error: Content is protected !!