Gold Price Today: सोने के दाम हुये कम चांदी की कीमतों में भी गिरावट, देखें रेट

नई दिल्ली: सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो देर न करें। आज फिर से दाम में गिरावट हुई है। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.3% गिरकर 52,712 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। बता दे कि अगस्त 2022 के बाद के उच्चतम स्तर 56,200 रुपए के करीब 55,558 रुपए पर पहुंच गई थीं। आपको जानकर खुशी होगी कि चांदी के दाम में भी कमी आई हैं।

 



एमसीएक्स पर चांदी 0.6% गिरकर 69970 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते सोने की दरें में तेजी देखी गई थी। वहीं इस हफ्ते दाम कम होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
दरअसल, रूस-यूक्रेन जंग के बीच वैश्विक बाजार में बिकवाली दिख रही है। अगर वैश्विक बाजारों पर नजर डालें तो आज सोने की कीमतें कम हुई है क्योंकि रेट हाइक की उम्मीदों के चलते अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड तेजी देखने को मिली।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

गौरतलब है कि भारत में सोने का आयात चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह यानी अप्रैल-फरवरी में 73 फीसदी बढ़कर 45.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। बढ़ती मांग के चलते सोने का आयात बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में सोने का आयात 26.11 अरब डॉलर रहा था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

ऐसे करें सोने की प्‍योर‍िटी की जांच
– 24 कैरेट शुद्ध सोने पर 999 लिखा होता है।
– 22 कैरेट की ज्वेलरी पर 916 लिखा होता है।
– 21 कैरेट सोने की पहचान 875 लिखा होगा।
– 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है।
– 14 कैरट ज्वेलरी पर 585 लिखा होता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Related posts:

error: Content is protected !!