स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार ने जारी किए 3,274 करोड़, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

नई दिल्ली: Freedom Fighters Pension Scheme: त्योहारी सीजन में सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़े ऐलान करती रहती है. इस बार भी होली से पहले मोदी सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके पात्र आश्रितों को बड़ा तोहफा दिया है.

 



स्वतंत्रता सेनानियों के लिए सैनिक सम्मान योजना (SSSY) की अवधि बढ़ा दी गई है. बढ़ती महंगाई के बीच सरकार के इस फैसले से स्वतंत्रता सेनानियों को काफी राहत मिलेगी.

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला
दरअसल, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अगले चार साल तक के लिए स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना को बढ़ाने का फैसला किया है. इसके लिए सरकार ने 3,274.87 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी भी दे दी है. इस योजना के तहत स्वतंत्रता सेनानियों और उनके पात्र आश्रितों को वित्त वर्ष 2025-26 तक पेंशन, महंगाई राहत (DR) और अन्य वित्तीय लाभ भी दिए जाएंगे.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

23,566 स्वतंत्रता सेनानियों को होगा फायदा
गौरतलब है कि इस योजना के तहत देशभर में कुल 23,566 लाभार्थियों को सीधा फायदा होगा. सरकार की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘सरकार ने 3,274.87 करोड़ रुपये के कुल वित्तीय खर्च के साथ वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए स्वतंत्र सैनिक सम्मान योजना और इसके घटकों को 31 मार्च, 2021 से आगे भी जारी रखने की मंजूरी दे दी है.’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

2016 से दी जा रही महंगाई राहत
आपको बता दें कि स्वतंत्रता सेनानियों को लाभ देंए वाली इस खास योजना एसएसएसवाई को जारी रखने का प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में गृह मंत्रालय ने तैयार किया था. पेंशन की राशि में भी समय-समय पर संशोधन किया गया है और 15 अगस्त 2016 से महंगाई राहत भी दी जा रही है. सरकार ने होली से पहले इस फैसले का ऐलान कर तमाम लाभार्थियों को खुशखबरी दी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!