शाहरुख की 300 करोड़ की ‘पठान’ के सामने ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ ने बदली तारीख, जानिए वजह

कोरोना वायरस में राहत मिलने के बाद सिनेमाघर के दरवाजे पर कई बड़ी फिल्मों की भीड़ लगी हुई है। यही वजह है कि कई बड़े क्लैश साल 2022 से लेकर 2023 तक दर्शकों को देखने मिलने वाला है।

 



कोरोना वायरस के दौरान सिनेमाघर बंद रहने से फिल्म इंडस्ट्री को भारी घाटा हुआ है।
ऐसे में कई बिग स्टार्स की फिल्में हैं जो कि सुरक्षित रिलीज चाहते हुए किसी और स्टार्स की फिल्म के साथ क्लैश नहीं करना चाहती है। इस फेहरिस्त में पठान और फाइटर का नाम जुड़ा है। शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण को 300 करोड़ के बजट के साथ पठान बन रही है। दूसरी तरफ ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर भी रिलीज के लिए एक ऐसी तारीख की तलाश में काफी समय से थी, जो उसे सुरक्षित सिनेमाघर में बिठा पाए।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

फाइटर की रिलीज डेट
सिद्धार्थ आनंद ने अपनी फिल्म फाइटर की रिलीज डेट का ऐलान हाल ही में एक टीजर के जरिए किया है। टीजर के साथ मेकर्स और ऋतिक ने जानकारी दी है कि फाइटर 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है। फाइटर में ऋतिक रोशन पायलट की भूमिका में हैं।

फाइटर इन दिन होने वाली थी रिलीज, शाहरुख से टक्कर
ऋतिक की यह एक बड़ी एक्शन फिल्म होगी। मीडिया रिपोर्ट अनुसार 28 सितंबर से पहले फाइटर के लिए 26 जनवरी 2023 की डेट फाइनल की गई थी। लेकिन शाहरुख खान की एक्शन फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है। इसे देखते हुए फाइटर के मेकर्स ने शाहरुख और ऋतिक की एक्शन जोनर की फिल्में फाइटर और पठान को क्लैश करना सही नहीं समझा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

फाइटर और पठान , फिर लिया मेकर्स ने फैसला
फैसला हुआ कि मेकर्स अब इसे दूसरी तारीख पर रिलीज करेंगे। जाहिर सी बात है कि फाइटर और पठान दोनों ही एक्शन जोनर की फिल्में हैं। ऐसे में कंटेंट के लिहाज से फैंस के पास सिनेमाघर में एक ही जोनर की दो अलग कहानी फिल्म देखने का पर्याय होता। साथ ही सलमान का कैमियो भी पठान की यूएसपी है।

कृष 4 और वॉर 2 भी शामिल
जो कि पठान के साथ फाइटर के लिए भी रिस्क बन जाता। बता दें कि फाइटर के साथ ऋतिक रोशन की विक्रम वेधा भी एक्शन फिल्म है। इसके साथ ऋतिक रोशन की दो और फिल्में कृष 4 और वॉर 2 भी बॉलीवुड की बड़ी एक्शन फिल्मों में शामिल है। ऋतिक रोशन जल्द ही बैक टू बैक अपनी आगामी सभी फिल्मों की शूटिंग का काम शुरू करेंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!