छत्तीसगढ़ में छुट्टियों के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, महानिरीक्षक पंजीयन ने सभी कलेक्टरों को जारी किए पत्र

रायपुर: Registration office will remain open वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतिम माह मार्च में अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय चालू रहेंगे और पंजीयन कार्य किया जाएगा। महानिरीक्षक पंजीयन, छत्तीसगढ़ ने सभी कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग स्टाम्प शुल्क के रूप में शासकीय राजस्व संग्रहण करने वाला एक महत्वपूर्ण विभाग है।

 



 

Registration office will remain open वित्तीय वर्ष 2021-22 का अंतिम माह पूर्ण होने में कुछ ही दिन शेष है। 13 मार्च 2022 शनिवार, 13 मार्च 2022 रविवार, 26 मार्च 2022 शनिवार, 27 मार्च 2022 रविवार एवं 28 मार्च 2022 सोमवार को भक्त माता कर्मा जंयती को शासकीय अवकाश घोषित है। उक्त अवकाश के दिनों में दस्तवेजों का पंजीयन कार्य प्रभावित होने के कारण, राजस्व संग्रहण भी स्वाभाविक रूप से प्रभावित होगा। अतः जनसुविधा एवं शासकीय राजस्व संग्रहण को ध्यान में रखते हुए उक्त अवकाश के दिनों में भी पंजयीन कार्यालय चालू रखा जाए, नियमित पंजीयन कार्य कराये जाएं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

 

अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय, दस्तावेजों के पंजीयन के लिए खोले जाने के संबंध में, स्टाम्प की आपूर्ति बनाए रखने तथा बैंकों में 31 मार्च 2022 तक शासकीय लेनदेन को जारी रखने के लिए जिला पंजीयक, कोषालय अधिकारी एवं भारतीय स्टेट बैंक के संबंधित अधिकारियों को यथोचित निर्देश प्रसारित किए जाएं।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!