2022 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाप 5 बल्लेबाज की सूची में 2 भारतीय बल्लेबाजों के शामिल जानिए किस स्थान पर काबिज है

नई दिल्ली. भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद बेहद सुर्खियों में हैं। इस टेस्ट सीरीज में रिषभ पंत ने ऐसा प्रदर्शन किया कि वो प्लेयर आफ द सीरीज चुने गए और टेस्ट क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज ये खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।



इसके अलावा दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में रिषभ पंत ने सिर्फ 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। अब साल 2022 में अब तक क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात करें तो इसमें भी रिषभ पंत पहले नंबर पर हैं।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

2022 में अब तक क्रिकेट के तीनों फार्मेंट में सबसे ज्यादा रन रिषभ पंत के नाम

इस साल अब तक क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रिषभ पंत पहले स्थान पर हैं और उनके नाम पर कुल 575 रन दर्ज हैं। वहीं इस मामले में आस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 160 रन बनाए थे। ख्वाजा ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में मिलाकर 556 रन बनाए हैं।

इस मामले में तीसरे नंबर पर भारतीय बल्लेबाज रिषभ पंत हैं जिन्होंने अपनी धरती पर श्रीलंका के खिलाफ पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज और फिर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर साल 2022 में अब तक श्रेयस अय्यर ने कुल 549 रन बनाए हैं और सबसे ज्यााद रन बनाने के मामले में वो तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। चौथे स्थान पर 492 रन से साथ बांग्लादेश के लिटन दास मौजूद हैं जबकि पांचवें नंबर पर श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसानका मौजूद हैं।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

2022 में अब तक क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाप 5 बल्लेबाज –

575 रन – रिषभ पंत
556 रन – उस्मान ख्वाजा
549 रन – श्रेयस अय्यर
492 रन – लिटन दास
473 रन – पथुम निसानका

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

error: Content is protected !!