पंजाब के जालंधर में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, टूर्नामेंट के दौरान घटना को दिया अंजाम

पंजाब (Punjab) के जालंधर से एक कबड्डी प्लेयर की गोली मारकर हत्या की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जालंधर ( Jalandhar ) के मालियां गांव में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान सोमवार शाम को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया ( Sandeep Singh Ambiya ) की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी.इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई. सूत्रों ने बताया कि संदीप के सिर और सीने पर करीब 20 राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

 



संदीप ने एक दशक से भी ज्यादा समय तक कबड्डी की दुनिया पर राज किया था. उन्होंने पंजाब के अलावा कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन में भी अपनी प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन किया था. वह एक भारतीय कबड्डी खिलाड़ी (Kabbadi Player) थे. संदीप ने हाल के दिनों में अपनी जीत के कारण लोकप्रियता हासिल की थी. एथलेटिक टैलेंट और कबड्डी में विशेषज्ञता की वजह से उन्हें कभी-कभी डायमंड प्रतिभागी भी कहा जाता था. अपनी मृत्यु से पहले संदीप एक कबड्डी महासंघ (Kabaddi Federation) का प्रबंधन देख रहे थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

हमलावरों में करीब 12 लोग शामिल

अंबियान गांव के रहने वाले संदीप की आज शाम छह बजे जालंधर के मालियां गांव (Malian Village) में कबड्डी कप टूर्नामेंट के दौरान अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि उनके सिर और सीने पर हमलावरों ने करीब 20 राउंड फायरिंग की. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कबड्डी खिलाड़ी पर हमला करने वाले हमलावरों में करीब 12 लोग शामिल हैं. इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावर दूर से ही संदीप पर सिलसिलेवार गोलियां चला रहे हैं और लोग मौके से भागते नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

एक दशक तक किया कबड्डी की दुनिया पर राज

एक पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी के रूप में संदीप स्टॉपर पॉजिशन में खेले. वह कबड्डी खेलते हुए ही बड़े हुए थे. उन्होंने स्टेट लेवल मैच खेलकर अपने करियर की शुरुआत की थी. उनके प्रशंसक उनको ‘ग्लेडिएटर’ कहा करते थे. उन्होंने एक दशक से भी अधिक समय तक कबड्डी की दुनिया पर राज किया और पंजाब के अलावा कनाडा, यूएसए, यूके में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि हमला करने वाले लोग कौन थे और किस वजह से अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी को निशाना बनाया गया. बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!