IPL 2022: टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के फैन हैं ‘बेबी एबी’, डिविलियर्स से तुलना होने पर कही यह बात

दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने कहा कि सचिन तेंदुलकर शुरू से उनके लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने के लिये भारतीय दिग्गज का अनुकरण करना चाहेंगे. ब्रेविस को दक्षिण अफ्रीका का अगला एबी डिविलियर्स कहा जाता है और उन्हें ‘बेबी एबी’ भी कहा जाता है.



इस 18 वर्षीय खिलाड़ी को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये मुंबई इंडियन्स ने अपनी टीम में लिया है. ब्रेविस ने हाल में अंडर-19 विश्व कप में 506 रन बनाकर शिखर धवन के 2004 में बनाये गये 505 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा था.

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

ब्रेविस ने मुंबई इंडियन्स की वेबसाइट से कहा, ‘‘जिस तरह से वह (तेंदुलकर) खेलते थे वह हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहा. मेरी उनकी पसंदीदा पारियों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में लगाया गया दोहरा शतक है. मुझे याद है कि मैंने अपने भाई के साथ वह मैच देखा था. वह एक अद्भुत पारी थी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनकी आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माइ वे’ पढ़ी. उसमें कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें मैं अपने खेल में लागू करना चाहता हूं. मैंने उनसे एक बात सीखी है कि आपको विनम्र रहना होगा क्योंकि घमंड आपको गर्त में ले जा सकता है.’’

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

ब्रेविस ने कहा कि डिविलियर्स के साथ तुलना सम्मान की बात है लेकिन वह अपनी अलग पहचान बनाना चाहेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘उनके (डिविलियर्स) के साथ तुलना सम्मान की बात है लेकिन मेरे लिये यह महत्वपूर्ण है कि मैं अपनी खुद की पहचान बनाऊं. मैं चाहता हूं कि मैं डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में जाना जाऊं.’’

error: Content is protected !!