IPL 2022 : मुम्बई-आरसीबी समेत चार टीमों ने जारी की नई जर्सी, जानिए… अब कैसे दिखेंगे आपके चहेते खिलाड़ी…

आईपीएल 2022 की शुरुआत होने में अभी लगभग दो हफ्ते का समय बचा है। इससे पहले चार पुरानी टीमों ने अपनी नई जर्सी का एलान कर दिया है। आरसीबी, मुंबई, पंजाब और दिल्ली की टीम ने अपनी नई जर्सी जारी की है।अब विराट, रोहित, ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ी नई ड्रेस में नजर आएंगे। आरसीबी की टीम ने अपनी नई जर्सी का एलान करने से पहले अपने नए कप्तान का भी एलान किया है। आईपीएल 2022 में बैंगलोर की टीम फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में खेलेगी। इस टीम ने लगभग नौ साल बाद अपना कप्तान बदला है।



आरसीबी ने अपनी नई जर्सी का एलान करने के साथ ही विराट और फाफ डुप्लेसिस की फोटो शेयर की है। आरसीबी की जर्सी में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। यह जर्सी काले और लाल रंग से बनाई गई है। खिलाड़ियों के कंधे और छाती के पास काला रंग होगा, जबकि नीचे लाल रंग की जर्सी होगी। इसके साथ ही इसमें शेर भी बनाया गया है।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

मुंबई की नई जर्सी भी जारी
मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही अपनी नई जर्सी का एलान कर चुकी है। मुंबई की जर्सी में भी ज्यादा बदलाव नहीं है। इसमें मुख्य रूप से नीला रंग दिखाई दे रहा है। वहीं बगल से सुनहरे रंग की पट्टी भी बनाई गई है। जर्सी में नीचे का हिस्सा नीले रंग के कोलाज के जैसा दिखाई देता है।

लाल और नीले रंग से बनी है दिल्ली की नई जर्सी
दिल्ली कैपिटल्स ने भी आईपीएल 2022 के लिए नई जर्सी का एलान कर दिया है। दिल्ली की नई जर्सी दो रंगों से बनी है। इसमें लाल और नीले रंग को मिलाया गया है। इसके बाद नई जर्सी बनी है। हालांकि, दोनों रंग अलग-अलग दिखाने की बजाय साथ में मिला दिए गए हैं। जर्सी का दायां हिस्सा नीले रंग से शुरू होता है, जबकि बायां हिस्सा लाल रंग से शुरू होता है और दोनों रंग बीच में मिल जाते हैं। इस जर्सी में दिल्ली का टाइगर और उसकी धारियां भी बनाई गई हैं।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

पंजाब की नई जर्सी का आधिकारिक एलान बाकी
पंजाब किंग्स की नई जर्सी जारी हो चुकी है, लेकिन टीम ने इसका आधिकारिक एलान नहीं किया है। हालांकि, कई सोशल मीडिया अकाउंट में पंजाब की नई जर्सी दिखाई गई है। पंजाब की नई जर्सी पूरी तरह से लाल रंग की है, जिसमें नीच की तरफ हल्के काले रंग से शेर का निशान बनाया गया है। वहीं किनारे की तरफ सुनहरे रंग की पट्टियां बनाई गई हैं।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

error: Content is protected !!