कपिल शर्मा को लगा बड़ा झटका, इस कलाकार ने The Kapil Sharma Show को कहा अलविदा!

नई दिल्ली: Sumona Chakravarti Left The Kapil Sharma Show देश के चर्चित कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के बंद होने की चर्चा अभी खत्म नहीं हुई कि एक बार फिर ये शो सुर्खियों में आ गया है। दरअसल इस बार शो की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि एक और एक्ट्रेस ने द कपिल शर्मा शो छोड़ दिया है।

 



 

Sumona Chakravarti Left The Kapil Sharma Show बता दें कि पिछले कुछ समय से ‘द कपिल शर्मा शो’ को तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अब माना जा रहा है कि कपिल की फेवरेट सुमोना ने उनका साथ छोड़ कर नये शो का दामन थाम लिया है। ये बातें यूंही बिल्कुल नहीं लिखी जा रही हैं । असल में सुमोना के नये शो का प्रोमो सामने आ चुका है। द कपिल शर्मा में अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाली सुमोना एक बंगाली शो में नजर आने वाली हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

Zeezest के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुमोना चटर्जी के नये शो का प्रोमो शेयर किया गया है। Zeezest के अपकमिंग शो का नाम शोना बंगाल है, जिसमें सुमोना को बंगाल की खूबसूरती एक्सपोलर करते देखा जाएगा। इस शो में रेट्रो और मॉर्डन का मिलन होते हुए देखा जाएगा। प्रोमो देख कर लग रहा है कि सुमोना अपने नये प्रोजेक्ट को काफी एंजॉय करने वाली हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

 

शोना बंगाल 30 मार्च बुधवार से रात 8 बजे Zeezest पर प्रसारित होने वाला है। प्रोमो तो यही इशारा कर रहा है कि सुमोना द कपिल शर्मा छोड़ चुकी हैं। लेकिन अब तक इस पर सुमोना या कपिल शर्मा की ओर से कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। जब तक इनकी तरफ से कोई बयान नहीं आता कुछ कहना जल्दबाजी होगा। हां इतना तय है कि सुमोना एक साथ दो-दो शो में तो बिजी नहीं हो सकती है। बाकी सच जानने के लिये थोड़ा सा इंतजार।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!