Kapoor Family : करीना कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, जाने कितनी है राज कपूर के परिवार के इन 5 सबसे अमीर सदस्यों की कुल संपत्ति

हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आज कई ऐसे एक से बढ़कर एक बेहद सफल और मशहूर सितारे रहे हैं, जो असल जिंदगी में बॉलीवुड के कुछ सबसे अमीर और प्रतिष्ठित खानदान में शामिल कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं| ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको कपूर खानदान के ही एक बेहद वरिष्ठ सदस्य और हिंदी फिल्म जगत के एक लीजेंडरी अभिनेता के परिवार के कुछ सबसे कामयाब और अमीर सदस्यों से मिलाने जा रहे हैं, जो कि कोई और नहीं बल्कि राज कपूर हैं|



तो चलिए हम आपको एक एक करके राज कपूर के परिवार के इन सदस्यों से मिलाते हैं, और साथ ही आपको अभिनेता के परिवार के इन सदस्यों की कुल संपत्ति से रूबरू कराते हैं…

करीना कपूर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टॉप अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस करीना कपूर का है, जो कि बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान की कुछ सबसे अधिक कमाई करने वाले सदस्यों में शामिल हैं| करीना की बात करें तो, आज उनकी खुद की कुल संपत्ति तकरीबन 413 करोड़ रुपयों से भी अधिक है और इसके अलावा अगर करीना की सालाना कमाई पर नजर डालें तो एक्ट्रेस 1 साल में लगभग 15 करोड़ रुपयों से अधिक की कमाई करती हैं|

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मिरौनी गांव में जिला स्तरीय पशुधन एवं कुक्कुट प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा और उपाध्यक्ष रितेश साहू रहे मौजूद, उत्कृष्ट पशुओं के पशु पालकों को किया गया सम्मानित

रणबीर कपूर

लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड के एक बेहद हैंडसम और बेहतरीन अभिनेता रणबीर कपूर का है, जो कि अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता रहे ऋषि कपूर के बेटे हैं| रणबीर कपूर की बात करें तो अपने फिल्मी कैरियर में इन्होंने तकरीबन 322 करोड रुपए की संपत्ति अर्जित की है और इसके साथ साथ अगर रणबीर कपूर की सालाना कमाई की बात करें तो 1 साल में अभिनेता तकरीबन 30 करोड़ रुपयों से भी अधिक की कमाई करते हैं|

करिश्मा कपूर

90 के दशक की टॉप बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शुमार एक्ट्रेस करिश्मा कपूर रिश्ते में करीना कपूर की बड़ी बहन लगती हैं और करिश्मा अपने जमाने की कुछ सबसे खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं| आज करिश्मा की कुल संपत्ति तकरीबन 12 मिलीयन अमेरिकन डॉलर्स के करीब है, जो भारतीय रुपए में लगभग 90 करोड़ के बराबर है| हालांकि, आज करिश्मा कपूर फिल्म इंडस्ट्री से पूरी तरह दूर हो चुकी हैं|

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मिरौनी गांव में जिला स्तरीय पशुधन एवं कुक्कुट प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा और उपाध्यक्ष रितेश साहू रहे मौजूद, उत्कृष्ट पशुओं के पशु पालकों को किया गया सम्मानित

रणधीर कपूर

70 और 80 के दशक में अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर लाखों दिलों में अपनी एक अहम पहचान रखने वाले दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर रिश्ते में अभिनेता राज कपूर के बड़े बेटे लगते हैं| रणधीर कपूर की बात करें तो, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा बताया जाता है कि साल 2020 तक इनकी कुल संपत्ति 35 मिलीयन डॉलर्स के करीब है, जो भारतीय रुपयों में 248 करोड़ रुपयों के बराबर है|

नीतू कपूर

अपने जमाने के एक बेहद मशहूर और शानदार अभिनेता रहे ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर भी इस लिस्ट में शामिल है| नीतू कपूर की बात करें तो, उनकी नेटवर्थ लगभग 37 करोड़ रुपयों के करीब बताई जाती है| उनके अलावा राज कपूर के छोटे बेटे ऋषि कपूर, जो आज हमारे बीच मौजूद नहीं है, वह भी अपने पीछे लगभग 250 करोड़ रुपयों की संपत्ति अपने पीछे छोड़ गए हैं|

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मिरौनी गांव में जिला स्तरीय पशुधन एवं कुक्कुट प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा और उपाध्यक्ष रितेश साहू रहे मौजूद, उत्कृष्ट पशुओं के पशु पालकों को किया गया सम्मानित

error: Content is protected !!