करीना कपूर को नहीं पसंद है होली का त्योहार, दादा का नाम लेकर बताई थी वजह

होली का त्योहार आ चुका है और बॉलीवुड के सितारे भी रंगों में रंगे नजर आएंगे। सबकी फोटोज सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाली है। लेकिन करीना कपूर होली के त्योहार पर मस्ती करती नजर नहीं आती हैं। करीना कपूर को अब होली मनाना पसंद नहीं है, लेकिन एक जमाना था जब वो धूमधाम से होली मनाया करती थीं।

करीना कपूर अपने दादा राज कपूर के काफी करीब थीं। राज कपूर जब जिंदा थे तो पूरा कपूर परिवार अच्छे से होली का जश्न मनाया करता था। राज कपूर के आरके स्टूडियो में होली की पार्टी रखी जाती थी, जिसमें बॉलीवुड के सभी सितारे शामिल हुआ करते थे। जैसे ही राज कपूर का निधन हुआ, उसी के साथ कपूर परिवार में होली के जश्न का सिलसिला खत्म हो गया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

दादा को याद कर भावुक हो गई थीं करीना: एक इंटरव्यू के दौरान अपने दादा को याद करते हुए करीना ने बताया था कि पूरा कपूर परिवार होली के मौके पर राज कपूर साहब को याद करता है। उनके जाने के बाद होली का जश्न फीका पड़ गया है। इसलिए सब लोग होली को बेहद सादगी के साथ खेलते हैं। हालांकि सैफ अली खान से शादी के बाद करीना अब अपने बच्चों के साथ होली खेलती नजर आती हैं।

इनके अलावा करिश्मा कपूर ने भी होली के मौके पर अपने दादा को याद किया है। इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर करिश्मा ने इशिता विश्वकर्मा को अपनी ऑटोग्राफ की हुई कुकबुक गिफ्ट की। कुकबुक से उन्हें अपना दादा याद आ गए। करिश्मा ने कहा कि उनके दादा राज कपूर उन्हें कुकबुक्स तोहफे में दिया करते थे

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

बता दें कि राजकपूर साहब की होली पार्टी का लोग पूरे साल इंतजार किया करते थे।इस पार्टी में शामिल होने वालों में मनोज कुमार, शम्मी कपूर, दिलीप कुमार, शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी-धर्मेंद्र, जितेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सितारों का नाम होता था।

उनकी पार्टी की खासियत थी कि वहां एक तालाब बनाया हुआ होता था, जो भी उस पार्टी में जाता था, उसे एंट्री से पहले उसमें डुबकी लगानी पड़ती थी। उस पार्टी में हर प्रकार के व्यंजन, रंगों का इंतजाम होता था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!