KV Bharti 2022: इन केंद्रीय विद्यालयों में बड़ी संख्या में होगी भर्ती, TGT, PGT सहित कई पदों के लिए सीधा इंटरव्यू

KV Delhi Region Bharti 2022 : केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) अपने दिल्ली रीजन के स्कूलों में पीजीटी, टीजीटी, प्राइमरी टीचर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसमें पीजीटी, टीजीटी, प्राइमरी टीचर के अलावा डॉक्टर, नर्स, काउंसलर और कोच, आर्ट एवं क्रॉफ्ट इंस्ट्रक्टर, स्पेशल एजुकेटर, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और म्युजिक कोच जैसे पदों पर भर्ती होना हैं।

 



 

केंद्रीय विद्यालय संगठन के दिल्ली रीजन के स्कूलों में यह भर्ती वॉक इन इंटरव्यू से होगी। वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 28 से 30 मार्च 2022 तक चलेगा, जिन स्कूलों में भर्तियां होनी हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

नोटिस में कहा गया है कि केंद्रीय विद्यालय के वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है, रजिस्ट्रेशन वॉक इन इंटरव्यू स्थल पर उसी दिन सुबह 8:30 बजे से 10:30 तक होगा, इसके बाद 10:30 बजे से वॉक इन इंटरव्यू शुरू होगा।

केंद्रीय विद्यालय दिल्ली भर्ती 2022 में सैलरी का विवरण इस प्रकार है
पीजीटी- 27500 रुपये प्रति माह
टीजीटी- 26250 रुपये प्रति माह
पीआरटी- 21250 रुपये प्रति माह
कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (6वीं से 10वीं तक)- 26250 रुपये प्रति माह
कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (तीसरी से 5वीं तक)-21,250 रुपये प्रति माह
स्पोर्ट्स कोच (प्राइमरी क्लास)-21,250 रुपये प्रति माह
स्पोर्ट्स कोच (सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी)-26250 रुपये प्रति माह
आर्ट एवं क्रॉफ्ट इंस्ट्रक्टर (प्राइमरी क्लास)- 21,250 रुपये प्रति माह
आर्ट एवं क्रॉफ्ट इंस्ट्रक्टर (सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी)- 26250 रुपये प्रति माह
स्पेशल एजुकेटर- 21,250 रुपये प्रति माह
काउंसलर- 26250 रुपये प्रति माह
म्युजिक कोच-21,250 रुपये प्रति माह
लाइब्रेरियन- 26250 रुपये प्रति माह
डॉक्टर- 1000 रुपये प्रति दिन
नर्स- 750 रुपये प्रति दिन

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!