LPG Price: आज से महंगा हो गया है एलपीजी सिलेंडर, 105 रुपये अधिक चुकाने होंगे, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

यूक्रेन संकट के बीच आज यानी एक मार्च से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। सिलेंडर के दाम में 105 रुपये का इजाफा हो गया है। वहीं अब आशंका  यह भी जताई जा रही है कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो सकता है। बता दें कि भारत में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत हर महीने संशोधित की जाती है।

 



जानिए कॉमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत

कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से होटल और रेस्टोरेंट चलाने वाले व्यवसायियों की जेब पर ज्यादा असर पड़ने वाला है। 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 मार्च यानी आज से अब दिल्ली में 1907 रुपये के बजाय 2012 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब 1987 रुपये के बजाय 2095 रुपये में मिलेगा जबकि, मुंबई में इसकी कीमत अब 1857 से बढ़कर 1963 रुपये हो गई है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत पिछले साल नवंबर और दिसंबर में भी बढ़े थे

बता दें कि अक्तूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 170 रुपये बढ़े हैं। दिल्ली में एक अक्तूबर 2021 को कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1736 रुपये थी जो कि नवंबर में बढ़कर 2000 रुपये हो गई। वहीं दिसंबर में 101 रुपये का इजाफा हुआ था। हालांकि जनवरी और फरवरी में कीमत में कमी आई थी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

छह अक्तूबर 2021 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट नहीं बढ़े

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में छह अक्तूबर 2021 के बाद न ही कोई कमी की गई न ही कोई बढ़ोतरी। हालांकि इस दौरान कच्चे तेल की कीमत में 102 रुपये डॉलर प्रति बैरल इजाफा हुआ।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

Related posts:

error: Content is protected !!