माइक्रोबायोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं माधुरी दीक्षित, जानें एजुकेशन स्टेटस

नई दिल्ली: (Madhuri Dixit Education Qualification). बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Bollywood Actress Madhuri Dixit) की गिनती उन सितारों में की जाती है, जिनके फैंस भारत के साथ ही विदेशों तक में हैं. माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के नाम से भी जाना जाता है.

 



वे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और उनके डांस मूव्स (Madhuri Dixit Dance) भी उन्हें दूसरी एक्ट्रेसेस से अलग बनाते हैं.

माधुरी दीक्षित ने मात्र 3 वर्ष की उम्र से कथक सीखना शुरू कर दिया था (Madhuri Dixit Career). हाल ही में उन्होंने नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज ‘द फेम गेम’ (The Fame Game) से वेबसीरीज की दुनिया में डेब्यू किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, माधुरी दीक्षित बचपन से एक्ट्रेस नहीं, बल्कि कुछ और बनना चाहती थी. उस क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए वे पढ़ाई-लिखाई में काफी दिलचस्पी रखती थीं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

जानिए माधुरी दीक्षित की एजुकेशन क्वालिफिकेशन
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से पूरी की थी (Madhuri Dixit Education Qualification). उसके बाद उन्होंने सथाए कॉलेज, मुंबई में एडमिशन लिया था. वहां बीएससी के दौरान उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी को भी अपना एक विषय रखा था.

दरअसल, वे माइक्रोबायोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं (Microbiologist Education). हालांकि, कोर्स शुरू होने के 6 महीने बाद ही उन्होंने पढ़ाई छोड़कर फिल्मी दुनिया में करियर बनाने का फैसला कर लिया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

 

कथक ने बदली दुनिया
माधुरी दीक्षित ने 3 साल की उम्र से डांस करना शुरू कर दिया था (Madhuri Dixit Dance). उन्होंने 8 सालों तक कथक की पूरी ट्रनिंग हासिल की थी. वे एक प्रशिक्षित कथक डांसर हैं. स्कूल के दिनों में भी माधुरी पढ़ाई-लिखाई के साथ ही एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भी काफी दिलचस्पी लिया करती थीं. 7-8 साल की उम्र में एक पब्लिक परफॉर्मेंस के दौरान उनकी काफी तारीफ की गई थी, जिससे डांस को लेकर उनका कॉन्फिडेंस बढ़ गया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!