Mahindra जल्द लाने वाली है इस सस्ती कॉम्पैक्ट SUV का नया मॉडल, सेफ्टी में होगी धाकड़

नई दिल्लीः महिंद्रा XUV300 कॉम्पैक्ट SUV को भारत में खूब पसंद किया गया और अब कंपनी इसके फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है. अब तक मिली जानकारी के हिसाब से कंपनी अगले साल की शुरुआत यानी जनवरी 2023 में इसे भारत में लॉन्च कर सकती है. महिंद्रा ऑटोमोटिव इस कॉम्पैक्ट SUV को 2022 की तीसरी तिमाही में भी लॉन्च कर सकती है अगर चिप की तंगी की समस्या जल्दी हल हो जाती है. कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में हाइटेक एमस्टेलियन सीरीज के पेट्रोल इंजन शोकेस किए थे और नई महिंद्रा XUV300 के साथ भी यही इंजन विकल्प मिल सकते हैं.



इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने आदेश जारी किया, देखिए सूची, किन्हें, कहां पोस्टिंग मिली...

डिजाइन और स्टाइल के मामले में जोरदार

अपडेटेड XUV300 को 1.2-लीटर वाला कम दमदार इंजन मिल सकता है. ये इंजन पहले से ज्यादा दमदार होगा और 130 हॉर्सपावर के साथ 230 एनएम पीक टॉर्क क्षमता वाला है. महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव मिलना तय है क्योंकि मुकाबले में सभी कॉम्पैक्ट SUV अब हाइटेक फीचर्स के साथ मार्केट में मौजूद हैं. बता दें कि डिजाइन और स्टाइल के मामले में भी नई XUV300 जोरदार होगी जैसे XUV700 और आगामी महिंद्रा स्कॉर्पियो को तैयार किया गया है.

SUV को बेहतरीन फीचर्स भी मिल सकते हैं

महिंद्रा ने XUV300 को भारत में फरवरी 2019 में लॉन्च किया था जिसका अपडेटेड मॉडल दमदार प्रदर्शन के हिसाब से तैयार किया जा रहा है. मुकाबले के हिसाब से इस SUV को बेहतरीन फीचर्स भी मिल सकते हैं जिनमें बड़े आकार का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंसोल, वायरलेस चार्जिंग और कई अन्य हाइटेक फीचर्स शामिल हैं. महिंद्रा की लगभग सभी कारें अब सुरक्षा के मामले में जोरदार हो चुकी हैं और आगामी XUV300 के साथ भी कंपनी बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स देने वाली है

इसे भी पढ़े -  कार में ये 4 बदलाव कर रहे हैं तो संभल जाएं, नहीं तो पुलिस काटेगी चालान और एक्सीडेंट का भी रहेगा डर

error: Content is protected !!