10वीं की बोर्ड परीक्षा में हो रहा था सामूहिक नकल, पकड़े गए 32 परीक्षार्थी, केंद्राध्यक्ष पर भी गिरी गाज

अंबिकापुरः mass copying in board exam छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के अचीवर पब्लिक स्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। यहां एक साथ 32 परीक्षार्थी सामूहिक रूप से नकल करते पकड़े गए है।

 



 

mass copying in board exam दरअसल, गुरूवार को 10वीं कक्षा के विज्ञान विषय की परीक्षा थी। इस स्कूल में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थीयों को सामूहिक रूप से नकल कर रहे थे। इसी दौरान परीक्षा केंद्र में उड़नदस्ता टीम ने दबिश दी और सामूहिक नकल करते 32 परीक्षार्थियों को पकड़ लिया। वहीं उड़नदस्ता की टीम इस मामले पर कार्रवाई करते हुए परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष को हटा दिया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई है। कोरोना महामारी के चलते इस बार परीक्षार्थी अपने अपने स्कूल दे रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!