मिताली राज ने रचा इतिहास, सर्वाधिक महिला वर्ल्ड कप खेलने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं जानिए

नई दिल्ली. ICC womens world cup 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज आइसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के पहले लीग मैच में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मैदान पर जैसे ही उतरीं उन्होंने इतिहास रच दिया। मिताली राज अब सबसे ज्यादा आइसीसी महिला वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेलने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ छह रन बनाए।



मिताली राज ने रचा इतिहास, 6 वर्ल्ड कप खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं

मिताली राज दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं जिन्होंने अब तक कुल छह आइसीसी महिला वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। मिताली राज ने एक साथ डेबी हाक्ले और कारलोट एडवर्ड्स का रिकार्ड तोड़ दिया जिन्होंने पांच-पांच महिला वर्ल्ड कप खेले थे। वहीं झूलन गोस्वामी और कैथरीन ब्रंट का भी यह पांचवां महिला वर्ल्ड कप टूर्नामेंट है। मिताली राज 2022 से पहले 2000, 2005, 2009, 2013 और 2017 महिला वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुकी हैं।

इसे भी पढ़े -  IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पुराना हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया, 38 साल पहले अंग्रजों ने वानखेड़े में दिया था सबसे बड़ा दर्द

मिताली राज ने सचिन तेंदुलकर व जावेद मियांदार की बराबरी की

मिताली राज बेशक दुनिया की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी बनीं जिन्होंने छह महिला वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है तो वहीं पुरुष खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के जावेद मियांदाद छह-छह वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। अब मिताली राज ने इन दोनों की बराबरी कर ली। तेंदुलकर ने भारत के लिए 1992, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था।

इसे भी पढ़े -  IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पुराना हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया, 38 साल पहले अंग्रजों ने वानखेड़े में दिया था सबसे बड़ा दर्द

मिताली राज का वनडे क्रिकेट करियर

39 साल की मिताली राज का वनडे क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है और उन्होंने भारत के लिए अब तक 226 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 51.56 की औसत से 7632 रन बनाए हैं जिसमें 7 शतक शामिल है। मिताली राज का वनडे में बेस्ट स्कोर नाबाद 125 रन है।

error: Content is protected !!