सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार कल दे सकती है बड़ी सौगात, 3 प्रतिशत DA बढ़ाने के साथ होगा एरियर का भी ऐलान !

नई दिल्ली. होली से पहले बड़ी सौगात का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार कल बड़ा तोहफा दे सकती है। दरअसल, सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत डीए बढ़ाने के फैसले पर कल मुहर लगाई जा सकती है। मीड‍िया रिपोर्ट्स के अनुसार, 16 मार्च को होने वाली केंद्रीय कैब‍िनेट की बैठक में इस पर घोषणा होने की उम्‍मीद है।

 



मीड‍िया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में 16 मार्च को केंद्रीय मंत्रिमंडल की होने वाली बैठक में केंद्र सरकार के कर्म‍ियों के ल‍िए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (Dearness Relief – DA) पर चर्चा के बीच इस पर मुहर लग सकती है। उम्‍मीद है क‍ि सरकार महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 3 प्रत‍िशत तक की बढ़ोतरी कर सकती है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

फ‍िलहाल, महंगाई भत्‍ता 31 प्रत‍िशत है। 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद इसके 34 प्रत‍िशत किए जाने की उम्मीद है। सरकार की तरफ से यद‍ि यह फैसला ल‍िया जाता है तो इससे 50 लाख से ज्‍यादा केंद्रीय कर्म‍ियों और 65 लाख से ज्‍यादा पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

सरकार की तरफ से DA बढ़ाने पर फैसला ल‍िया जाता है तो यह 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी होगा। उम्‍मीद है केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में जल्‍द बढ़ी हुई सैलरी और एर‍ियर आएगा। 18 हजार की बेस‍िक पे पर कर्मचार‍ियों के ल‍िए दो महीने के एर‍ियर के भुगतान की बात करें तो यह 19,346 रुपए महीने होता है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!