अब दिल खोलकर मनाएं होली, श्रमिकों के खाते में आए 5-5 हजार रुपए, इस राज्य की सरकार ने डाले पैसे फटाफट चेक करें अपना बैंक अकाउंट

नई दिल्ली: Transfers 5000 Rs on Labour पूरे देश में कल होली का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन होली से पहले दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने श्रमिकों को बड़ी सौागत दी है। केजरीवाल सरकार ने 83 हजार से अधिक निर्माण श्रमिकों के खाते में 5-5 हजार रुपए ट्रासफर किया है। सरकार की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि 83,183 निर्माण श्रमिकों के खातों में 41.90 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।

 



 

Transfers 5000 Rs on Labour बता दें कि पिछले साल नवंबर में वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली में निर्माण गतिविधियों को बंद कर दिया गया, जिससे निर्माण श्रमिकों की आजीविका के साधन बंद हो गए। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने श्रमिकों को पांच-पांच हजार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया था और इसके लिए 250 करोड़ रुपए जारी किए गए थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

केजरीवाल सरकार ने नवंबर में प्रदूषण के कारण निर्माण कार्य बंद होने पर दिल्ली बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड से रजिस्टर्ड 4.92 लाख श्रमिकों को 245 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की थी। अब रिन्यूअल प्रक्रिया पूरी होने के बाद 83 हज़ार श्रमिकों को 41.9 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई है। बयान में कहा गया है कि यह सहायता राशि आने वाले 2 दिनों में श्रमिकों के खाते में पहुंच जाएगी। निर्माण बोर्ड के साथ 24 नवंबर, 2021 से पहले पंजीकृत सभी निर्माण श्रमिकों को ये सहायता राशि दी गई है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी। जिससे श्रमिकों की आजीविका प्रभावित हुई थी। दिल्ली सरकार तब भी उनके साथ खड़ी थी और अब भी उनके साथ खड़ी है। दिल्ली सरकार उनकी हरसंभव मदद करेगी। सिसोदिया ने आगे कहा कि दिल्ली में लगभग 11 लाख निर्माण श्रमिक हैं, जिनमें से 8.5 लाख श्रमिक बोर्ड के साथ पंजीकृत हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिन श्रमिकों को बैंक खातों में समस्या होने या उसके अपडेट न होने के कारण सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है, वह ई-डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट पर निःशुल्क अपने बैंक खातों की डिटेल्स को संशोधित करवा सकते है। इसके अलावा जिनकी रिन्यूअल लंबित है वो भी अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करवाए। सरकार द्वारा अगले भुगतान चक्र में उनके खातों में सहायता राशि भेज दी जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Related posts:

error: Content is protected !!