गेरूआ रंग में रंगा Ola Electric Scooter, होली पर आ रहा स्पेशल एडिशन; इस दिन खुलेगी परचेज विंडो

नई दिल्ली. इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओला ने इस होली के पावन अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए परचेज विंडो खोल रही है। कंपनी का कहना है कि उनका अगला परचेज विंडो 17 और 18 मार्च को खुलेगा। होली के मौके पर ओला एक स्पेशल एडिशन भी पेश कर रहा है, जो ‘गेरूआ’ कलर ऑप्शन के साथ आएगा। ये स्पेशल एडिशन वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा, जो केवल 17-18 मार्च को स्कूटर बुक करवाते हैं।

 



ग्राहक S1 Pro के अन्य दस रंगों में से कोई भी खरीद सकते हैं। पहली खरीद विंडो की तरह, पूरी तरह से डिजिटल भुगतान प्रक्रिया केवल ओला ऐप के माध्यम से होगी। डिस्पैच अप्रैल से शुरू होगा और ग्राहकों के दरवाजे पर डिलीवर किया जाएगा।
कंपनी ने कहा कि वे इस समय “भारी ग्राहक मांग” को पूरा करने के लिए ओला एस 1 प्रो स्कूटर के उत्पादन और डिलीवरी में तेजी ला रहे हैं। दिसंबर 2020 में ओला इलेक्ट्रिक ने राज्य में अपना पहला कारखाना स्थापित करने के लिए 2,400 करोड़ रुपये के निवेश के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था। ओला फ्यूचरफैक्ट्री से लगभग 10,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है और इसकी वार्षिक क्षमता 2 मिलियन यूनिट है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इससे पहले सितंबर 2021 में कंपनी ने अपनी पहली खरीद विंडो खोलने के दो दिनों में 1,100 करोड़ से अधिक की बिक्री की सूचना दी थी। जनवरी 2022 में ओला इलेक्ट्रिक ने टेकने प्राइवेट वेंचर्स, अल्पाइन अपॉर्चुनिटी फंड, एडलवाइस और अन्य से 5 बिलियन डालर के मूल्यांकन पर 200 मिलियन डालर से अधिक जुटाए।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

भाविश अग्रवाल की अगुवाई वाली कंपनी ने कहा कि कंपनी वर्तमान में ग्राहकों की भारी मांग को पूरा करने के लिए ओला एस 1 प्रो स्कूटर के उत्पादन और डिलीवरी में तेजी ला रही है, ताकि ओला के ग्राहकों को अधिक इंतजार न करना पड़े।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!