OMG: इस गांव में ज्यादातर लोगों की है सिर्फ एक किडनी, हकीकत जानकर रह जाएंगे दंग

अफगानिस्तान: आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि अफगानिस्तान में एक ऐसा गांव है, जहां के अधिकतर लोगों के पेट से एक किडनी गायब है। यानी कि यहां कि अधिकतर लोग दो के बजाय सिर्फ एक किडनी के सहारे अपनी जिंदगी जीते हैं। इस गांव में ऐसे सैकड़ों लोग हैं।

 



 

‘एक किडनी वाला गांव’
रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान के हेरात शहर के पास एक गांव है। इसका नाम शेनशायबा बाजार है। पूरी दुनिया में यह गांव ‘एक किडनी वाला गांव’ के नाम से मशहूर है। अगर आप सोच रहे हैं कि यह उनकी शारीरिक विकृति है, तो आप गलत सोच रहे हैं। दरअसल, यहां के लोग अपनी एक किडनी बेचने पर मजबूर हैं। इन्होंने ‘खाने के प्लेट’ के लिए अपनी एक किडनी बेच दी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

अपनी एक किडनी बेचने के बाद उससे मिले पैसों से लोग अपने परिवार को खाना खिला रहे हैं। यहां के लोगों के लिए ‘ब्लैक मार्केट’ में किडनी बेचना बहुत ही आम बात है। आलम यह है कि इस गांव के अधिकतर पुरुष और महिलाएं अपनी एक किडनी बेच चुके हैं। यहां एक किडनी करीब 2 लाख रुपयों में बिकती है। अफगानी मुद्रा में यह 250,000 होता है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

अफगानिस्तान के इस गांव के लोग गरीबी की वजह से इतने लाचार हैं कि इन्हें अपने खाने की प्लेट के लिए शरीर के अंग बेचने पड़ रहे हैं। दरअसल, तालिबानी शासन आने के बाद यहां के लोग बदहाली से जूझ रहे हैं। इससे यहां के लोगों के लिए अपने परिवार का पेट भरना काफी मुश्किल हो गया है। अपने परिवार के लोगों का पेट पालने के लिए यहां के अधिकतर लोगों ने अपने शरीर की एक किडनी बेच दी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!