स्कूलों को फिर से बंद करने का आदेश, कोरोना के तेजी से बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए इन देशों की सरकारों ने लिए फैसले

नई दिल्लीः Order to close schools again दुनिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। चीन, दक्षिण कोरिया, हांगकांग समेत कई देशों में कोहराम मचा हुआ है। इन देशों ने कोरोना के रोकथाम के लिए प्रतिबंधों को बढ़ानें का फैसला किया है। कई देशों में स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।

 



चीन
Order to close schools again इस देश से कोरोना का पहला केस सामने आया था और सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में चीन सबसे आगे जिसके कई शहर अभी कोरोना की चपेट में है। शंघाई चीन का वाणिज्यिक केंद्र है, यहां अब बड़े पैमाने पर परीक्षण किया जा रहा है, ताकि कोविड -19 संक्रमण पर रोक लगाई जा सके। हालांकि कुछ जिले व्यवधानों को कम करने के प्रयास में लॉकडाउन नियमों में ढील दे रहे थे। शंघाई, जो अब तक कोरोनोवायरस से अपेक्षाकृत अप्रभावित रहा है, यहां स्कूलों को बंद कर दिया है और एक शहर-व्यापी परीक्षण कार्यक्रम शुरू किया है और लोगों को घरों में कम से कम 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। 2020 में वुहान में पहली बार वायरस के सामने आने के बाद से चीन अपने सबसे खराब कोविड प्रकोप से जूझ रहा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

हांगकांग
हांगकांग में शुक्रवार को लगभग 20,000 नए कोरोनोवायरस के मामले दर्ज किए गए। वहीं यहां के विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि अभी और कोरोना के मामले दर्ज किए जाएंगे। हाल के हफ्तों में घनी आबादी वाले हांगकांग ने वैश्विक स्तर पर प्रति दस लाख लोगों पर सबसे अधिक मौतें दर्ज की हैं। हांगकांग लौटने वाले निवासियों के लिए 14 दिनों तक आइसोलेश में रहना अनिवार्य है और स्कूलों, जिम, समुद्र तटों और अन्य स्थानों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इन प्रतिबंधों ने कई लोगों को निराश किया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

दक्षिण कोरिया
राजाधानी सियोल में कोरोना से दैनिक मरने वालों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने 621,000 से अधिक नए संक्रमणों की सूचना दी, इसी के साथ ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले भी चिंता का विषय हैं। वहीं दक्षिण कोरिया में कोरोना मामलों के इतनी तेजी से बढ़ने से अस्पताल में भारी जोर पड़ने के आसार है और एक संकट खड़ा हो सकता है। यहां स्कूल कॉलजों को बंद करने की भी सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!